राजनैतिक और आर्थिक शक्ति एशिया की ओर पलट रही हैः संसद सभापति
ईरान की संसद मजलिसे शूराए इस्लामी ने तेहरान में एशियन पार्लियामेंट असेंबली की बैठक से संबोधित करते हुए कहा कि राजनैतिक और आर्थिक शक्ति एशिया की ओर पलट रही है जिसे पश्चिम रोकने की पूरी कोशिश कर रहा है।
इस्लामी गणतंत्र ईरान की संसद मजलिसे शूराए इस्लामी के संसद सभापति मुहम्मद बाक़िर क़ालीबाफ़ ने उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एशिया के आर्थिक विकास की ओर इशारा करते हुए कहा कि एशिया एक बार फिर राजनैतिक और आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है कि जो पश्चिमी दुनिया के लिए एक चैलेंस बना हुआ है।
उन्होंने कहा कि एशियाई देशों को चाहिए कि एक दूसरे की आवश्यकताओं को पूरा करते हुए जारी शताब्दी के दौरान फ़र्क़ के बावजूद एकता के अंतर्गत अपनी पहचान हासिल कर लें।
इस्लामी गणतंत्र ईरान के संसद सभापति ने शिया में धर्म की ओर रुझान को इस महाद्वीप और अन्य महाद्वीपों के बीच बड़ा फ़र्क़ क़रार देते हुए कहा कि विभिन्न धर्मों और पंथों के बीच निकटता, इंसानों के बाक़ी रहने, शांति व सुरक्षा, सहिष्णुता और भाईचारे की मज़बूती का आधार है।
उन्होंने पिछले सप्ताह स्वीडन में पवित्र क़ुरआन के अपमान की निंदा की और कहा कि पवित्र पुस्तकों, धार्मिक ग्रंथों, विशेषकर पवित्र क़ुरआन का अपमान एक जघन्य कृत्य है और इस संबंध में स्वीडिश सरकार का कोई भी बहाना स्वीकार नहीं किया जाएगा।
ज्ञात रहे कि तेहरान में एशियाई संसदीय सभा की बजट एवं योजना समिति की वार्षिक बैठक चल रही है जिसमें सभा के सदस्य देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए