देश की संप्रभुता पर किसी से कोई समझौता नहीं" ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i126336-देश_की_संप्रभुता_पर_किसी_से_कोई_समझौता_नहीं_ईरान
ईरान के संसदसभापति ने कहा है कि देश की संप्रभुता पर किसी से कोई समझौता नहीं किया जायेगा।
(last modified 2023-07-16T04:47:13+00:00 )
Jul १६, २०२३ १०:१६ Asia/Kolkata
  • देश की संप्रभुता पर किसी से कोई समझौता नहीं

ईरान के संसदसभापति ने कहा है कि देश की संप्रभुता पर किसी से कोई समझौता नहीं किया जायेगा।

मोहम्मद बाक़िर क़ालीबाफ ने कहा कि रूस खुद पश्चिम और नाटो की विस्तारवादी नीतियों की भेंट चढ़ा है और वह इस समय उनसे जंग कर रहा है उसे फार्स की खाड़ी की स्थिरता को कमज़ोर करने हेतु पश्चिम की GEOPOLITIC कार्यक्रम में मदद नहीं करना चाहिये।

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार आज संसद की खुली बैठक में उन्होंने तीन ईरानी द्वीपों के बारे में फार्स की खाड़ी और रूस की हालिया संयुक्त विज्ञप्ति की आलोचना की और कहा कि ईरान की संसद तीनों ईरानी द्वीपों के बारे में फार्स की खाड़ी और रूस की संयुक्त विज्ञप्ति को कड़ाई से रद्द करती है।

संसदसभापति ने बल देकर कहा कि हम रूस सहित ईरान के पड़ोसी देशों से एलान करके कहते हैं कि क्षेत्र की स्थिरता और आर्थिक विकास उसी स्थिति में संभव है जब ईरान की संप्रभुता का सम्मान किया जायेगा और अच्छे पड़ोस के सिद्धांतों का ध्यान रखा जायेगा। उन्होंने बल देकर कहा कि केवल ईरान है जो फार्स की खाड़ी की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाता और क्षेत्र के इस संवेदनशील क्षेत्र में पश्चिम के खतरनाक कार्यक्रमों को नाकाम बनाता है।

उन्होंने कहा कि ईरान और रूस क्षेत्र के दो महत्वपूर्ण देश हैं और संयुक्त हितों के आधार पर विभिन्न क्षेत्रों में एक दूसरे से सहयोग कर रहे हैं परंतु पड़ोसी देश रूस को जानना चाहिये कि सहयोग व सहकारिता का रास्ता ईरान की संप्रभुता और रेड लाइन के सम्मान के मार्ग से होकर गुज़रता है। उन्होंने कहा कि ठोस एतिहासिक दस्तावेज़ मौजूद हैं जो इस बात के प्रमाण व गवाह हैं कि इन द्वीपों का संबंध ईरान से है और राजनीतिक विज्ञप्ति एतिहासिक वास्तविकता को प्रभावित नहीं कर सकती। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें