इटली को हराकर ईरान वॉलीबॉल का विश्व चैम्पियन बन गया
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i126356-इटली_को_हराकर_ईरान_वॉलीबॉल_का_विश्व_चैम्पियन_बन_गया
ईरान की पुरुष वॉलीबॉल टीम ने रविवार को एफ़आईवीबी वॉलीबॉल पुरुष अंडर-21 विश्व चैम्पियनशिप के फ़ाइनल में इटली को हराकर ट्रॉफ़ी पर क़ब्ज़ा कर लिया।
(last modified 2023-07-17T02:30:59+00:00 )
Jul १७, २०२३ ०७:५९ Asia/Kolkata
  • इटली को हराकर ईरान वॉलीबॉल का विश्व चैम्पियन बन गया

ईरान की पुरुष वॉलीबॉल टीम ने रविवार को एफ़आईवीबी वॉलीबॉल पुरुष अंडर-21 विश्व चैम्पियनशिप के फ़ाइनल में इटली को हराकर ट्रॉफ़ी पर क़ब्ज़ा कर लिया।

बहरीन में एफ़आईवीबी वॉलीबॉल पुरुष यू-21 विश्व चैम्पियनशिप के एक रोमांचक रोलरकोस्टर फ़ाइनल में ईरानी टीम ने पांच सेटों के ख़िताबी मुक़ाबले में यह जीत हासिल की।

इस प्रतियोगिता के इतिहास में यह ईरान का दूसरा स्वर्ण था। 2007 में ईरानी टीम ने कांस्य पदक भी जीता था।

इटालियंस के लिए मनामा में लगातार तीसरा रजत और कुल मिलाकर आठवां यू-21 विश्व चैम्पियनशिप पदक था। उन्होंने 2021 में स्वर्ण, 1985, 1991, 1993, 2019 और 2023 में रजत और 1995 और 2013 में कांस्य पदक जीता था।

दर्शकों के समर्थन से उत्साहित होकर ईरानी टीम ने एक सेट से पिछड़ने के बाद, वापसी करते हुए 3-2 से जीत हासिल की।

अमीर मोहम्मद गुलज़ादेह के नेतृत्व में ईरानी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। जीत के बाद गुलज़ादेह ने कहाः मैं ईश्वर का धन्यवाद करता हूं। मैं इस विश्व चैंपियनशिप ट्रॉफ़ी को जीतकर बहुत ख़ुश हूं। उन्होंने कहा कि मैं इतालवी टीम को शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने आज रात फ़ाइनल में बहुत अच्छा खेला। msm