आईआरजीसी को मिले नए हथियार, आक्रामक क्षमता कई गुना बढ़ेगी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i126980-आईआरजीसी_को_मिले_नए_हथियार_आक्रामक_क्षमता_कई_गुना_बढ़ेगी
ईरान के रक्षा मंत्रालय के रक्षा उद्योग में उत्पादित क़दीर और नसीर मिसाइलों को इस्लामी क्रांति फ़ोर्स आईआरजीसी की नौसेना को सौंप दिया गया है।
(last modified 2023-08-06T08:49:07+00:00 )
Aug ०६, २०२३ १४:१७ Asia/Kolkata
  • आईआरजीसी को मिले नए हथियार, आक्रामक क्षमता कई गुना बढ़ेगी

ईरान के रक्षा मंत्रालय के रक्षा उद्योग में उत्पादित क़दीर और नसीर मिसाइलों को इस्लामी क्रांति फ़ोर्स आईआरजीसी की नौसेना को सौंप दिया गया है।

आईआरजीसी की नौसेना को इलेक्ट्रॉनिक युद्ध के लिए उपयुक्त अत्याधुनिक मिसाइल सिस्टम, ड्रोन विमान और सैन्य उपकरण भी सौंपे गए हैं।

शनिवार को आयोजित हुए एक समारोह के दौरान, नौसेना को स्वदेशी सैन्य हार्डवेयर की आपूर्ति की गई। समारोह में आईआरजीसी के चीफ़ कमांडर मेजर जनरल हुसैन सलामी, आईआरजीसी नौसेना प्रमुख रियर एडमिरल अलीरज़ा तंगसीरी और अन्य शीर्ष सैन्य अधिकारी मौजूद थे।

यह नए सैन्य उपकरण और हथियार एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज़ ऑर्गनाइज़ेशन (एआईओ) में सैन्य विशेषज्ञों द्वारा विकसित किए गए हैं।

नए घरेलू हथियारों में विभिन्न प्रकार के टोही और लड़ाकू ड्रोन, विभिन्न प्रकार के बख्तरबंद और रसद वाहन, निगरानी प्रणाली और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली शामिल हैं।

आईआरजीसी नौसेना को विभिन्न प्रकार के क्रूज़ मिसाइल, लॉन्चर ट्रक, रडार और कमांड सिस्टम और 300 से 1,000 किलोमीटर के बीच की रेंज वाले कई सौ क्रूज़ और बैलिस्टिक मिसाइल भी सौंपे गए हैं।

इस अवसर पर आईआरजीसी नौसेना प्रमुख रियर एडमिरल अलीरज़ा तंगसीरी का कहना था कि नए उपकरणों से आईआरजीसी नौसेना की आक्रामक क्षमताओं का विस्तार होगा और उसकी रक्षात्मक क्षमता बढ़ेगी। msm