अमरीकी प्रतिबंधों के बावजूद यूरोप के साथ ईरान का व्यापार बढ़ा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i126996-अमरीकी_प्रतिबंधों_के_बावजूद_यूरोप_के_साथ_ईरान_का_व्यापार_बढ़ा
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि कुछ पूर्वी यूरोपीय देशों के साथ ईरान का व्यापार 300 प्रतिशत बढ़ गया है।
(last modified 2023-08-07T02:23:10+00:00 )
Aug ०७, २०२३ ०७:५० Asia/Kolkata
  • अमरीकी प्रतिबंधों के बावजूद यूरोप के साथ ईरान का व्यापार बढ़ा

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि कुछ पूर्वी यूरोपीय देशों के साथ ईरान का व्यापार 300 प्रतिशत बढ़ गया है।

ईरान के विदेश मंत्रालय के आर्थिक मामलों के प्रभारी महदी सफ़री ने पूर्वी यूरोपीय देशों के साथ व्यापार आदान-प्रदान की स्थिति को सकारात्मक क़रार दिया है। घोषित किया।

विदेशी आर्थिक संबंधों के समन्वय के मुख्यालय की बैठक में पूर्वी यूरोपीय देशों के साथ व्यापार को कैसे बढ़ावा दिया जाए, इस मुद्दे पर चर्चा की गई।

ईरान के विदेश मंत्रालय के आर्थिक मामलों के अधिकारी मेहदी सफ़री ने बैठक में कहा कि कुछ पूर्वी यूरोपीय देशों के साथ ईरान का व्यापारिक आदान-प्रदान 300 प्रतिशत से अधिक बढ़ गया है, जो प्रत्येक देश के साथ अलग अलग है।

सफ़री ने कहा कि कृषि और निर्यात और समाशोधन मुद्दों में बुल्ग़ारिया और रोमानिया समेत पूर्वी यूरोपीय देशों के साथ हमारे संबंध अच्छे हैं जबकि कुछ देशों के साथ बैंकिग लेन देन अच्छे स्तर पर है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें