ईरान और दक्षिणी अफ़्रीक़ा ने आपसी सहयोग बढ़ाने पर बल दिया
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री का कहना है कि ईरान के विरुद्ध अमरीका के एकपक्षीय और ग़ैर क़ानूनी प्रतिबंधों के बावजूद ईरान और दक्षिणी अफ़्रीक़ा के पास अंतर्राष्ट्रीय अधिकारों की परिधि में हमेशा से संबंधों के विस्तार के लिए अनेक अवसर रहे हैं।
विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने जो ईरान और दक्षिणी अफ़्रीका के सहयोग कमिशन की 15वीं बैठक में शामिल होने के लिए प्रोट्रोरिया गये थे, दक्षिणी अफ़्रीक़ा के विदेशमंत्री नाल्डी पांडूरो के साथ संयुक्त प्रेस कांफ़्रेंस में कहा कि ईरान, विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र सहित ऊर्जा और अनेक क्षेत्रों में दक्षिणी अफ़्रीक़ा के साथ सहयोग का आदान प्रदान करने को तैयार है।
विदेशमंत्री ने कहा कि ईरान और दक्षिणी अफ़्रीक़ा के संयुक्त आयोग की बैठक में दोनों देशों के प्राइवेट और सरकारी सेक्टर्ज़ सहित अनेक संस्थाओं और सगठनों के प्रतिनिधियों ने दो दिन तक महत्वपूर्ण बातचीत की।
इस अवसर पर दक्षिणी अफ़्रीक़ा की विदेशमंत्री ने भी कहा कि ईरान के विदेशमंत्री के साथ क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों तथा द्विपक्षीय मामलों पर विस्तार से अच्छी चर्चा हुई और अंतर्राष्ट्रीय मामलों में दोनों देशों के संयुक्त दृष्टिकोण हैं। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए