ईरान और दक्षिण अफ़्रीक़ा के बीच कई अहम समझौतों के दस्तावेज़ तैयार
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i127122-ईरान_और_दक्षिण_अफ़्रीक़ा_के_बीच_कई_अहम_समझौतों_के_दस्तावेज़_तैयार
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री ने प्रिटोरिया में दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति से भेंटवार्ता की।
(last modified 2023-08-11T00:02:12+00:00 )
Aug ११, २०२३ ०५:२९ Asia/Kolkata
  • ईरान और दक्षिण अफ़्रीक़ा के बीच कई अहम समझौतों के दस्तावेज़ तैयार

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री ने प्रिटोरिया में दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति से भेंटवार्ता की।

ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने जो संयुक्त आयोग की 15वीं बैठक में भाग लेने के लिए पहली आधिकारिक द्विपक्षीय यात्रा पर एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए प्रिटोरिया पहुंचे थे, ईरान और दक्षिण अफ्रीका के बीच आर्थिक सहयोग पर गुरुवार को यूनियन पैलेस में दक्षिण अफ्रीक़ा के राष्ट्रपति सिरेल रामफोसा से भेंटवार्ता की।

इससे पहले विदेशमंत्री अमीर अब्दुल्लाहियान ने दक्षिण अफ़्रीक़ा की विदेश मंत्री नाल्दी पंडोर से भी मुलाक़ात की थी।

ईरान और दक्षिण अफ़्रीका के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद, ईरान और दक्षिण अफ़्रीका के बीच सहयोग पर संयुक्त आयोग की 15वीं बैठक आयोजित की गई और दोनों देशों के विदेशमंत्रियों ने इस बैठक के बयान पर हस्ताक्षर किए थे।

प्रिटोरिया में ईरान-दक्षिण अफ़्रीक़ा संयुक्त आयोग की 15वीं बैठक में, द्विपक्षीय आर्थिक, वाणिज्यिक और निवेश, राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक समितियों ने 26 दस्तावेजों की समीक्षा की जिन पर राष्ट्रपति रईसी की आगामी यात्रा के दौरान हस्ताक्षर होने की संभावना है।

विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान दक्षिण अफ़्रीक़ा का सफल दौरा करके स्वदेश लौट आए हैं। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें