एमकेओ आतंकवादी गुट के ख़िलाफ़ ईरान का बड़ा क़दम
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i127196-एमकेओ_आतंकवादी_गुट_के_ख़िलाफ़_ईरान_का_बड़ा_क़दम
तेहरान का कहना है कि वह हज़ारों ईरानी नागरिकों के हत्यारे मुजाहेदीने ख़ल्क़ आतंकवादु गुट के 100 से भी ज़्यादा आतंकवादियों के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज कर रहा है।
(last modified 2023-08-13T03:11:49+00:00 )
Aug १३, २०२३ ०८:४० Asia/Kolkata
  • एमकेओ आतंकवादी गुट के ख़िलाफ़ ईरान का बड़ा क़दम

तेहरान का कहना है कि वह हज़ारों ईरानी नागरिकों के हत्यारे मुजाहेदीने ख़ल्क़ आतंकवादु गुट के 100 से भी ज़्यादा आतंकवादियों के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज कर रहा है।

शनिवार को एक साक्षात्कार में ईरान की उच्च मानवाधिकार परिषद के सचिव काज़िम ग़रीबाबादी ने कहा कि ईरान, दुनिया को आतंकवाद और आतंकवादी संगठनों से छुटकारा दिलाना चाहता है।

उन्होंने बताया कि एमकेओ के 107 हाई-प्रोफ़ाइल सदस्यों के ख़िलाफ़ एक बड़ा मामला दर्ज किया जा रहा है। इन आतंकवादी सरग़नाओं का मामला, एक ईरानी अदालत को सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि मामले से निपटने के लिए एक विशेष शाख़ा भी बनाई गई है और प्रतिवादियों को ईमेल के माध्यम से सूचित किया गया है।

उन्होंने कहा कि अदालत जल्द ही आपराधिक प्रक्रिया के प्रावधानों के अनुसार अपना काम शुरू करेगी।

ग़रीबाबादी ने यह भी कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, आतंकवादियों विशेषकर एमकेओ आतंकवादी गुट का मुक़ाबला करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने इस बात पर भी अफ़सोस जताया कि निर्दोष ईरानी नागरिकों के हत्यारे कई एमकेओ के सरग़ना, पश्चिमी देशों में खुलेआम घूम रहे हैं। msm