सऊदी अरब ने मशहद में अपना वाणिज्य दूतावास खोल लिया
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i127228-सऊदी_अरब_ने_मशहद_में_अपना_वाणिज्य_दूतावास_खोल_लिया
सऊदी अरब ने पवित्र नगर मशहद में अपना वाणिज्य दूतावास खोल लिया है।
(last modified 2023-08-14T02:29:36+00:00 )
Aug १४, २०२३ ०७:५० Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब ने मशहद में अपना वाणिज्य दूतावास खोल लिया

सऊदी अरब ने पवित्र नगर मशहद में अपना वाणिज्य दूतावास खोल लिया है।

फ़ार्स न्यूज़ से बातचीत में खुरासान रज़वी प्रांत में विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधि कार्यालय के प्रमुख ने मशहद में सऊदी अरब के काउस्लेट जनरल के आधिकारिक उद्घाटन की सूचना दी।

फ़ार्स न्यूज़ के मुताबिक, मशहद  के अल-मीसाक़ होटल में सऊदी अरब के वाणिज्य दूतावास की गतिविधियां शुरू हो गई हैं।

इस संबंध में खुरासान रज़वी प्रांत में विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधि कार्यालय के प्रमुख मुहम्मद बहिश्ती मुनफ़रिद ने फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए मशहद में सऊदी अरब के महावाणिज्य दूतावास की गतिविधियों की शुरुआत की सूचना दी और कहा कि सऊदी अरब ने अपने वाणिज्य दूतावास को खुरासान प्रांत में खोल दिया है। उनका कहना था कि मशहद में काम शुरू करने के लिए विदेश मंत्रालय के कार्यालय को एक आधिकारिक नोट के माध्यम से सूचित किया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, मशहद शहर में सऊदी अरब का वाणिज्य दूतावास अस्थायी रूप से मीसाक़ होटल में काम करेगा और वाणिज्य दूतावास की इमारत तैयार होने के बाद वहां स्थानांतरित कर दिया जाएगा। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करे