ईरानी विदेशमंत्री सऊदी अरब रवाना
विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान एक प्रतिनिधिमंडल के साथ सऊदी अधिकारियों से भेंटवार्ता के उद्देश्य से रियाज़ रवाना हो गये।
समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान अपने सऊदी समकक्ष फैसल बिन फरहान के निमंत्रण पर आज एक प्रतिनिधिमंडल के साथ रियाज़ रवाना हो गये। रियाज़ में सऊदी अधिकारियों के साथ उनकी भेंटवार्ता में क्षेत्रीय, अंतरराष्ट्रीय, द्विपक्षीय और इस्लामी जगत से जुड़े परस्पर रुचि के विषयों पर विचारों का आदान - प्रदान किया जायेगा।
सोमवार के ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनआनी ने एलान किया था कि विदेशमंत्री शीघ्र ही सऊदी अरब की यात्रा पर जाने वाले हैं। विदेशमंत्री ने सोमवार को पत्रकारों के साथ वार्ता में कहा थी कि शीघ्र ही ईरान और सऊदी अरब के राजदूत एक दूसरे के देशों में तैनात होंगे।
साथ ही उन्होंने कहा कि इस समय ईरान और सऊदी अरब के काउंसलेट एक दूसरे के देशों में मौजूद हैं और वे दोनों देशों के बीच ज़रूरी सेवायें अंजाम दे रहे हैं।
ज्ञात रहे कि चीन की मध्यस्थता से पिछले 10 मार्च को ईरान और सऊदी अरब के अधिकारियों के मध्य इस बात पर सहमति बनी थी कि वे अपने- अपने दूतावासों को एक दूसरे के देशों में खोलेंगे और दो महीने पहले सऊदी अरब के विदेशमंत्री फैसल बिन फरहान तेहरान की यात्रा पर आ चुके हैं। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!
फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें