ईरान और अलजीरिया ने द्विपक्षीय संबंधों में विस्तार पर बल दिया
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i127500-ईरान_और_अलजीरिया_ने_द्विपक्षीय_संबंधों_में_विस्तार_पर_बल_दिया
अलजीरिया के संसद सभापति ने गत रात्रि तेहरान में विदेशमंत्री से मुलाकात की।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Aug २२, २०२३ १०:०५ Asia/Kolkata
  • ईरान और अलजीरिया ने द्विपक्षीय संबंधों में विस्तार पर बल दिया

अलजीरिया के संसद सभापति ने गत रात्रि तेहरान में विदेशमंत्री से मुलाकात की।

इस मुलाकात में अलजीरिया के संसद सभापति इब्राहीम बूग़ाली ने ईरान और अलजीरिया के संबंधों को बहुत अच्छा बताया और विभिन्न विशेषकर आर्थिक और व्यापारिक क्षेत्रों में उनमें विस्तार पर बल दिया। इब्राहीम बूग़ाली ने विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान से मुलाकात में परस्पर रूचि के विभिन्न विषयों के बारे में विचारों का आदान- प्रदान किया।

विदेशमंत्री ने भी ईरान और अलजीरिया के संबंधों को मधुर और अच्छा बताया और साम्राज्य से संघर्ष करने और फिलिस्तीनी जनता का समर्थन करने में अलजीरिया के लोगों की प्रशंसा की। इस मुलाकात में अलजीरिया के संसद सभापति ने अंतरराष्ट्रीय विषयों के बारे में दोनों देशों के समान दृष्टिकोणों की ओर संकेत किया और सुरक्षा परिषद में अलजीरिया की अस्थाई सदस्यता के बारे में तेहरान द्वारा समर्थन किये जाने के प्रति आभार व्यक्त किया और विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के संबंधों में विस्तार पर बल दिया।

इसी प्रकार इब्राहीम बूग़ाली ने ईरान के शीराज़ नगर में शाहचेराग़ के रौज़े में होने वाले हालिया आतंकवादी हमले की भर्त्सना की। अलजीरिया के संसद सभापति ने इसी प्रकार इस्लामी जगत की बहुत सी समस्याओं व संकटों में जायोनी शासन की विध्वंसक भूमिका की ओर संकेत किया और फिलिस्तीनी राष्ट्र के अधिकारों की प्राप्ति तक उसके समर्थन पर बल दिया। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें