प्रतिबंधों को हटवाने के लिए भरपूर प्रयास कर रहे हैं, तेहरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i127700-प्रतिबंधों_को_हटवाने_के_लिए_भरपूर_प्रयास_कर_रहे_हैं_तेहरान
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि प्रतिबंधों को हटाया जाना, तेहरान के लिए प्राथमिकता रखता है और इसके लिए हम कूटनीतिक क्षमताओं का भरपूर प्रयोग करेंगे।
(last modified 2023-08-28T10:03:38+00:00 )
Aug २८, २०२३ १५:३३ Asia/Kolkata
  • प्रतिबंधों को हटवाने के लिए भरपूर प्रयास कर रहे हैं, तेहरान

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि प्रतिबंधों को हटाया जाना, तेहरान के लिए प्राथमिकता रखता है और इसके लिए हम कूटनीतिक क्षमताओं का भरपूर प्रयोग करेंगे।

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनानी ने सोमवार को प्रेस कांफ़्रेंस को संबोधित करते हुए कहाः तेहरान दमनकारी प्रतिबंधों को हटाने और उन्हें अप्रभावी बनाने के लिए भरपूर प्रयास कर रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिबंधों को हटाने के लिए वार्ता, चाहे वह यूरोपीय संघ के माध्यम से हो या कुछ क्षेत्री दोस्त देशों के माध्यम से, हम दोनों मार्गों पर पूरा ध्यान केन्द्रित करते हैं।

कनानी का कहना था कि इसके अलावा हमने ईरान की संपत्तियों को आज़ाद कराने पर भी काम किया और इसके लिए 4 से 7 सप्ताह की समय सीमा की घोषणा की गई थी और हम इसमें प्रगति होते हुए भी देख रहे हैं।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने क्षेत्र से आतंकवादियों के निष्कासन पर ईरान और इराक़ के कुर्दिस्तान क्षेत्र के बीच समझौते के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहाः ईरान और इराक़ी सरकार के बीच एक समझौता हुआ है, जिसके अनुसार इराक़ी सरकार 19 सितंबर तक प्रतिबद्ध है कि समझौते के आधार पर सबसे पहले कुर्दिस्तान क्षेत्र में अलगाववादी सशस्त्र आतंकवादी समूहों को निरस्त्र करे और वहां से उनके अड्डों को हटाए और उन्हें इराक़ी सरकार द्वारा निर्मित शिविरों में स्थानांतरित करे। msm