ईरान से बातचीत जारी रहेगीः आईएईए
अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी आईएईए के महानिदेशक राफ़ाए ग्रोसी ने ज़ोर देकर कहा कि इस्लामी गणराज्य ईरान के साथ आईएईए की बातचीत जारी रहेगी।
उन्होंने कहा कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम के कुछ बिंदुओं के बारे में हमें पूरी पारदर्शिता लानी है इसलिए ईरान से हमारी बातचीत जारी रहेगी।
ग्रोसी ने कहा कि हम ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों में कैमरे लगा रहे हैं लेकिन यह प्रक्रिया हल्की रफ़तार से आगे बढ़ रही है हम इसकी रफ़तार बढ़ाने की कोशिश में हैं।
आईएईए के महानिदेशक ने मार्च महीने में अपनी ईरान यात्रा के मौक़े पर ईरान के इस निर्णय का स्वागत किया था कि परमाणु प्रतिष्ठानों में आईएईए के कैमरे लगाने की अनुमति दी जाएगी।
आईएईए जल्द ही ईरान के परमाणु कार्यक्रम की स्थिति के बारे में अपनी रिपोर्ट जारी करने वाली है।
इस्लामी गणराज्य ईरान नागरिक लक्ष्यों के लिए परमाणु कार्यक्रम चला रहा है और इस तकनीक के अलग अलग क्षेत्रों में शोध कार्य कर रहा है।
ईरान ने कहा है कि उसका परमाणु कार्यक्रम सामरिक लक्ष्यों के लिए नहीं है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए