इस्लामी उम्मत विश्व साम्राज्यवाद के रास्ते की सबसे बड़ी रुकावटः राष्ट्रपति रईसी
इस्लामी गणराज्य ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने एकजुट इस्लामी उम्मत या समुदाय विश्व साम्राज्यवाद के रास्ते की सबसे बड़ी रुकावट है।
राष्ट्रपति रईसी ने कहा कि एकजुट इस्लामी समुदाय साम्राज्यवाद के रास्ते की सबसे बड़ी रुकावट है और साम्राज्यवादी ताक़तें अपने रास्ते की इस रुकावट को हटाने के लिए इस्लामी जगत में मतभेद फैलाने की कोशिश में हैं।
उन्होंने कहा कि इस्लाम की पवित्र हस्तियों और क़ुरआन का अनादर भी साम्राज्यवाद की योजनाबद्ध साज़िश है और ज़रूरी है कि एकता व एकजुटता सारे मुसलमानों की बुनियादी रणनीति होनी चाहिए।
राष्ट्रपति रईसी ने कहा कि आज दुनिया में वर्चस्ववादी ताक़तें विशेष रूप से अमरीका पतन की ढलान पर आगे बढ़ रही हैं और शंघाई सहयोग संगठन और ब्रिक्स जैसी नई ताक़तें उभर रही हैं जिनसे दुनिया में एकपक्षीयवाद का मुक़ाबला किया जा सकता है।
राष्ट्रपति रईसी ने इस्राईल के ख़िलाफ़ जारी प्रतिरोध का हवाला देते हुए कहा कि इससे पहले मेज़ पर बैठ कर बड़ी ताक़तें फ़िलिस्तीन के बारे में अपनी मर्ज़ी का फ़ैसला कर लिया करती थीं लेकिन आज फ़िलिस्तनी संघर्षकर्ताओं और प्रतिरोध के मोर्चे के हाथों में हालात की बागडोर है और यदि आज के हालात को देखा जाए तो यक़ीन हो जाता है कि प्रतिरोध के मोर्चे की विजय अटल सच्चाई है।
राष्ट्रपति रईसी ने देश में 15 हज़ार सुन्नी शहीदों को श्रद्धांजलि पेश करते हुए कहा कि ईरान में शिया और सुन्नी एक साथ मिलकर और देश के भीतर मौजूद क्षमताओं के सहारे बहुत बड़े कारनामे अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो काम हो चुके हैं उन पर अल्लाह का शुक्र अदा करना चाहिए और आइंदा कामों के लिए एक दूसरे की मदद करनी चाहिए।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए