इराक में 19 तीर्थयात्रियों की मौत हो गयी  
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i127868-इराक_में_19_तीर्थयात्रियों_की_मौत_हो_गयी
इराकी रेड क्रिसेन्ट के प्रमुख ने कहा है कि काज़मैन-सामर्रा मार्ग पर दो वैन में जोरदार टक्कर हो गयी जिससे 19 तीर्थयात्रियों की मौत हो गयी।
(last modified 2023-09-03T05:03:44+00:00 )
Sep ०३, २०२३ १०:३३ Asia/Kolkata
  • इराक में 19 तीर्थयात्रियों की मौत हो गयी  

इराकी रेड क्रिसेन्ट के प्रमुख ने कहा है कि काज़मैन-सामर्रा मार्ग पर दो वैन में जोरदार टक्कर हो गयी जिससे 19 तीर्थयात्रियों की मौत हो गयी।

समाचार एजेन्सी तसनीम की रिपोर्ट के अनुसार इराकी रेड क्रिसेन्ट के प्रमुख ने एलान किया है कि बलद शहर के पास काज़ेमैन- सामर्रा मार्ग पर दो वैन एक दूसरे से टकरा गयीं जिससे 19 श्रृद्धालुओं की मौत हो गयी और 11 घायल हो गये। मरने वालों में 12 तीर्थयात्री ईरानी, 4 अफगानी और 3 इराकी थे।

ईरानी रेड क्रिसेन्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी अश्कान मूसवी ने बताया है कि मरने वाले अधिकांश तीर्थयात्रियों का संबंध इस्फहान नगर से था। इसी प्रकार उन्होंने कहा कि मरने वाले तीर्थयात्रियों के शवों को इराक के बलद शहर के अस्पताल के कोल्ड हाउस में रखा गया है और कानूनी कार्यवाही पूरी हो जाने के बाद उन्हें स्वदेश लाया जायेगा।

अश्कान मूसवी ने कहा कि मरने वाले ईरानियों में से अभी तक दो तीर्थयात्रियों की पहचान नहीं हो सकी है। जो 11 तीर्थयात्री घायल हुए थे उनमें सात ईरानी और चार अफगानी हैं और आरंभ में उन्हें इराक के बलद शहर के अस्पताल में भर्ती किया गया था परंतु कुछ घंटे के बाद उन्हें काज़ेमैन के अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। MM