प्रशिक्षक युद्धक विमान ईरान आया
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i127870-प्रशिक्षक_युद्धक_विमान_ईरान_आया
रूस निर्मित प्रशिक्षक युद्धक विमान याक-130 ईरान आ गया।
(last modified 2023-09-03T05:05:32+00:00 )
Sep ०३, २०२३ १०:३५ Asia/Kolkata
  • प्रशिक्षक युद्धक विमान ईरान आया

रूस निर्मित प्रशिक्षक युद्धक विमान याक-130 ईरान आ गया।

ईरान ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा है कि इस प्रशिक्षक युद्धक विमान को वायुसेना के हवाले कर दिया गया है।

समाचार एजेन्सी तसनीम की रिपोर्ट के अनुसार एक आधुनिकतम रूस निर्मित प्रशिक्षक युद्धक विमान ईरान आ गया है और उसे देश की वायुसेना के हवाले कर दिया गया है। तसनीम के अनुसार इस प्रशिक्षक युद्धक विमान का निर्माण रूस की याकूलोफ कंपनी ने किया है और इससे प्रशिक्षण उड़ान की ज़रूरतों को पूरा किया जाता है। इस युद्धक विमान का निर्माण रूसी सेना की सिफारिश पर जेट-39 के स्थान पर किया गया है और वह चौथी पीढ़ी के युद्धक विमान सोखो 35 और पांचवीं पीढ़ी के युद्धक विमान सोखो 57 की तरह उड़ सकता है।

आधिकारिक तौर पर वर्ष 2011 से इस युद्धक विमान से लाभ उठाया जा रहा है और रूसी सेना के अलावा अलजीरिया, वियतनाम, बांग्लादेश, बेलारूस, म्यांमार और सीरिया ने इस युद्धक विमान के निर्माण की सिफारिश दी है या वे इस युद्धक विमान से लाभ उठा रहे हैं।

इस प्रशिक्षक युद्धक विमान में दो व्यक्ति बैठ सकते हैं और यह विभिन्न प्रकार के तीन टन हथियारों को अपने साथ ले जा सकता है। इसी तरह इस प्रशिक्षक युद्धक विमान में दो इंजन होते हैं और 1200 मीटर की ऊंचाई पर 1050 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से उड़ सकता है। इसके अलावा भी इस प्रशिक्षक युद्धक विमान की दूसरी विशेषतायें भी हैं। MM