दक्षिणी कोरिया के साथ ईरान के संबन्ध हेंं मैत्रीपूर्णः अब्दुल्लाहियान
ईरान और दक्षिणी कोरिया के बीच पिछले छह दशकों से कूटनैतिक संबन्ध चले आ रहे हैं।
विदेशमंत्री ने ईरान और दक्षिणी कोरिया को एशिया महाद्वीप के दो महत्वपूर्ण देश बताया है।
ईरान प्रेस के अनुसार हसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने दक्षिणी कोरिया के विदेशमंत्री पार्कजिन से टेलिफोन पर बात की। इस टेलिफोन वार्ता में ईरान के विदेशमंत्री ने कहा कि यह शताब्दी, एशिया महाद्वीप से संबन्धित है। अब्दुल्लाहियान ने ईरान और दक्षिणी कोरिया के संबन्धों को मैत्रीपूर्ण बताया।
उन्होंने दक्षिणी कोरिया की बैंकों में मौजूद ईरानी पैसों के वहां से ईरान स्थानांतरण के बारे में बात की। उनका कहना था कि हम हर उस पहल का स्वागत करते हैं जो ईरान और दक्षिणी कोरिया के संबन्धों को अधिक बेहतर बनाने में सहायक हो।
इस टेलिफोन वार्ता में दक्षिणी कोरिया के विदेशमंत्री ने ईरान की संपत्ति को दक्षिणी कोरिया से वापस ले जाने के बारे में होने वाली सहमति का स्वागत किया। उन्होंने दोनो देशों के बीच हालिया परिवर्तनों को सकारात्मक बताया। दोनो देशों के विदेशमंत्रियों ने इस टेलिफोनी वार्ता में विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए