बाधाओं के बावजूद ईरान की प्रगति बढ़ रही हैः रईसी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i127980-बाधाओं_के_बावजूद_ईरान_की_प्रगति_बढ़_रही_हैः_रईसी
राष्ट्रपति ने कहा है कि शत्रु के नए षडयंत्र को भी ईरानी राष्ट्र विगत की ही तरह विफल बना देगा।
(last modified 2023-09-07T04:03:37+00:00 )
Sep ०७, २०२३ ०९:३३ Asia/Kolkata
  • बाधाओं के बावजूद ईरान की प्रगति बढ़ रही हैः रईसी

राष्ट्रपति ने कहा है कि शत्रु के नए षडयंत्र को भी ईरानी राष्ट्र विगत की ही तरह विफल बना देगा।

राष्ट्रपति रईसी ने कहा है कि ईरान आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में बहुत तेज़ी से प्रगति कर रहा है। 

सैयद इब्राहीम रईसी ने बुधवार की शाम पूर्वी ईरान में स्थित दक्षिणी ख़ुरासान प्रांत की यात्रा के दौरान इस प्रांत के धर्मगुरूओं से भेंटवार्ता की।  उन्होंने कहा कि इस्लामी क्रांति के दुश्मन ने क्रांति की सफलता के आरंभ से ही इस्लामी गणतंत्र ईरान की प्रगति को रोकने के हर प्रकार की बाधाएं डालने के प्रयास किये। 

राष्ट्रपति ने कहा कि जब दुश्मन ने यह देखा कि हर प्रकार की बाधाएं डालने के बावजूद इस्लामी गणतंत्र ईरान अब दूसरे राष्ट्रों के लिए आदर्श बन गया है और उसने दबाव तथा प्रतिबंधों को अवसरों में बदल दिया है तो अब शत्रु ने अशांति और उपद्रव फैलाने का मार्ग अपनाया है।

सैयद इब्राहीम रईसी कहते हैं कि इस समय युद्ध, इरादों का है।  यही कारण है कि दुश्मन मीडयाि के माध्यम से हमपन अपनी इच्छा थोपना चाहता है।  उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से ईरानी राष्ट्र विगत में भी शत्रुओं के षडयंत्रों को विफल बनाता आया है उसी प्रकार से वह इस षडयंत्र को भी विफल बना देगा।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें