आयतुल्लाह ख़ामेनेई ने बताया कि दुनिया में कैसा बदलाव आ रहा है
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i128104-आयतुल्लाह_ख़ामेनेई_ने_बताया_कि_दुनिया_में_कैसा_बदलाव_आ_रहा_है
ईरान के सीस्तान व बलोचिस्तान प्रांत और दक्षिणी ख़ुरासान प्रांत के अवाम की एक बड़ी संख्या ने तेहरान में इमाम ख़ुमैनी इमामबाड़े में इस्लामी इंक़ेलाब के नेता आयतुल्लाहिल उज़मा ख़ामेनेई से मुलाक़ात की।
(last modified 2023-09-12T05:23:51+00:00 )
Sep ११, २०२३ १०:०९ Asia/Kolkata
  • आयतुल्लाह ख़ामेनेई ने बताया कि दुनिया में कैसा बदलाव आ रहा है

ईरान के सीस्तान व बलोचिस्तान प्रांत और दक्षिणी ख़ुरासान प्रांत के अवाम की एक बड़ी संख्या ने तेहरान में इमाम ख़ुमैनी इमामबाड़े में इस्लामी इंक़ेलाब के नेता आयतुल्लाहिल उज़मा ख़ामेनेई से मुलाक़ात की।

इस मौक़े पर अपने भाषण में इस्लामी क्रांति के नेता ने कहा कि ठोस जानकारियां हैं कि अमरीका की सरकार ने देश में संकट ग्रुप के नाम से एक टीम बनाई है जिसका काम ईरान और दूसरे देशों के भीतर संकट खड़े करना है, इस टीम के लोग उन मुद्दों की खोज में रहते हैं जिन्हें संकट में बदला जा सकता हो।

आयतुल्ला ख़ामेनेई ने कहा कि इस टीम ने अपनी खोज में यह पाया कि ईरान में कुछ बिंदु हैं जिनके ज़रिए संकट पैदा किया जा सकता है इनमें जातियों का मतभेद, संप्रदायों का अंतर और महिला व पुरुष के अंतर से संकट पैदा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह अमरीका का कार्यक्रम है और कहना चाहिए कि बिल्ली को ख़्वाब में छीछड़े नज़र आ रहे हैं।

इस्लामी क्रांति के नेता ने अपनी पिछली तक़रीरों का हवाला देते हुए कहा कि हमने पहले भी ज़िक्र किया कि दुनिया एक बदलाव की कगार पर है।

उन्होंने कहा कि यह बदलाव कई बुनियादी पहलुओं पर आधारित है, एक तो दुनिया में साम्राज्यवादी ताक़तें कमज़ोर हो रही हैं, दूसरा बदलाव यह है कि क्षेत्र और विश्व के स्तर पर नई ताक़तें उभर रही हैं।

ईरान की इस्लामी क्रांति के सर्वोच्च नेता ने सीस्तान व बलोचिस्तान और दक्षिणी खुरासान प्रांत के लोगों से मुलाकात में बल देकर कहा कि हम दुश्मन से मुकाबले में गम्भीर हैं। सर्वोच्च नेता ने कहा कि राष्ट्रीय एकता को नुकसान पहुंचाना और राष्ट्रीय सुरक्षा को कमज़ोर करना दुश्मनों के दो बुनियादी व मूल लक्ष्य हैं परंतु हम दुश्मनों से मुकाबले में गम्भीर हैं और हमें पूरा विश्वास है कि लोगों और अधिकारियों व ज़िम्मेदारों की जागरुकता व चेतना के साथ वे कुछ नहीं कर सकते।

इसी प्रकार इस्लामी क्रांति के सर्वोच्च नेता ने कुछ पश्चिमी स्रोतों के आधार पर कहा कि आर्थिक दृष्टि से अमेरिका की शक्ति घट रही है और सरकारों को बदलने में अमेरिका अपनी कमजोरी को समझ व भांप गया है और उन्होंने सीरिया और अफगानिस्तान को उदाहरण के तौर पर पेश किया और कहा कि शेष अहंकारियों व साम्राज्यवादियों का भी यही हाल है जैसाकि आजकल विभिन्न अफ्रीकी देशों में फ्रांस के खिलाफ आंदोलन हो रहा है और लोग भी इन आंदोलनों का समर्थन कर रहे हैं। इस्लामी क्रांति के सर्वोच्च नेता ने कहा कि अमेरिकी षडयंत्र केवल ईरान तक सीमित नहीं है, अमेरिका के पास आज क्षेत्र, इराक, सीरिया, लेबनान, यमन और अफगानिस्तान यहां तक कि फार्स की खाड़ी के उन देशों के देशों के खिलाफ भी कार्यक्रम हैं जो उसके प्राचीन और पारम्परिक दोस्त हैं।

सर्वोच्च नेता ने अमेरिकी षडयंत्रों को बयान करते हुए कहा कि गुप्त सूचनायें इस बात की सूचक हैं कि अमेरिकी सरकार ने ईरान सहित दूसरे देशों में संकट उत्पन्न करने वाला ग्रुप बना दिया है जिसका काम उन बिन्दुओं को हवा देना है जिससे उसकी दृष्टि में संकट उत्पन्न हो सकता है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें