विदेशमंत्री ने अफ़ग़ानिस्तान की समस्या का हल बता दिया
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i128166-विदेशमंत्री_ने_अफ़ग़ानिस्तान_की_समस्या_का_हल_बता_दिया
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने अफ़ग़ानिस्तान के मामले में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के विशेष प्रतिनिधि के साथ बैठक में क्षेत्रीय और पड़ोसी देशों के साथ परामर्श करके अफगानिस्तान की समस्याओं को हल करने पर ज़ोर दिया है।
(last modified 2023-09-13T07:41:14+00:00 )
Sep १३, २०२३ १३:०६ Asia/Kolkata
  • विदेशमंत्री ने अफ़ग़ानिस्तान की समस्या का हल बता दिया

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने अफ़ग़ानिस्तान के मामले में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के विशेष प्रतिनिधि के साथ बैठक में क्षेत्रीय और पड़ोसी देशों के साथ परामर्श करके अफगानिस्तान की समस्याओं को हल करने पर ज़ोर दिया है।

इस्ना की रिपोर्ट के मुताबिक़, अफ़ग़ानिस्तान के मामले में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के विशेष प्रतिनिधि आसिफ़ अली ख़ान दुर्रानी ने ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान से मुलाकात की और अफगानिस्तान की स्थिति पर चर्चा की।

रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने उम्मीद जताई कि ईरान और पाकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान के मुद्दे और क्षेत्रीय मामलों में अहम भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति और व्यवस्था की स्थापना के लिए आपसी परामर्श की प्रक्रिया जारी है। विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान की समस्याओं को क्षेत्रीय और पड़ोसी देशों के परामर्श से हल करने की आवश्यकता है।

अफ़ग़ानिस्तान के मामले पर पाकिस्तान के प्रधान मंत्री के विशेष प्रतिनिधि आसिफ़ अली ख़ान दुर्रानी ने विचारों के आदान-प्रदान और चर्चा पर प्रसन्नता व्यक्त की और क्षेत्रीय व अफगान मुद्दों तथा अफगानिस्तान में शांति और सुरक्षा पर पाकिस्तान का दृष्टिकोण व्यक्त किया।

उन्होंने सामान्य राजनीतिक और सुरक्षा पहलुओं में पाकिस्तान और ईरान के बीच आपसी संबंधों को बढ़ावा देने पर ज़ोर दिया। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें