आस्ट्रेलिया के विदेशमंत्री के बयान पर, प्रभारी राजदूत विदेशमंत्रालय में तलब
इस्लामी गणतंत्र ईरान ने आस्ट्रेलिया के प्रभारी राजदूत को विदेशमंत्रालय में तलब करके कड़ी आपत्ति जताई और आस्ट्रेलिया के विदेशमंत्री के हस्तक्षेपपूर्ण बयान पर स्पष्टीकरण मांगा।
तेहरान में ऑस्ट्रेलियाई दूतावास के प्रभारी डी एफ़ेयर ने कहा कि उनके देश की सरकार की मूल नीति, इस्लामी गणतंत्र ईरान के साथ सहयोग करना है और वह ईरान के विरोध के मुद्दे को जल्द से जल्द कैनबरा में अधिकारियों पहुंचा देंगे।
ईरानी जनता के समर्थन और मानवाधिकार के मुद्दे के बहाने ऑस्ट्रेलिया के विदेशमंत्री का हस्तक्षेपपूर्ण बयान अस्वीकार्य है जबकि अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों की रिपोर्ट के आधार पर ऑस्ट्रेलिया का मानवाधिकार के क्षेत्र में कारनामा भी स्वीकार्य योग्य नहीं है।
शरणार्थियों के साथ अमानवीय व्यवहार और शरणार्थी हिरासत केंद्रों में संभावित यातना की जांच के लिए अंतरराष्ट्रीय निरीक्षकों की यात्रा से रोकना, ऑस्ट्रेलिया द्वारा मानवाधिकारों के व्यवस्थित उल्लंघनों का ही हिस्सा है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए