ईरान और क़तर के विदेशमंत्रियों ने एक दूसरे से वार्ता की
ईरान और कतर के विदेशमंत्रियों ने एक दूसरे से टेलीफोनी वार्ता की।
प्राप्त समाचारों के अनुसार विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने अपने कतरी समकक्ष शैख मोहम्मद बिन अब्दुर्रहमान आले सानी से परस्पर रूचि के विभिन्न विषयों के बारे में विचारों का आदान- प्रदान किया। विदेशमंत्री ने दक्षिण कोरिया से ईरानी सम्पत्ति के आज़ाद कराने और इसी प्रकार बंदियों की रिहाई के संबंध में कतर की भूमिका की सराहना की।
कतर के विदेशमंत्री ने भी जो परिवर्तन हुए हैं उस पर प्रसन्नता जताई और कहा कि अगले सप्ताह तक ईरानी पैसा कतरी बैंकों में स्थानांतरित हो जायेगा। ईरान और कतर के विदेशमंत्रियों ने इसी प्रकार परस्पर रूचि के विषयों के बारे में विचारों के आदान- प्रदान के जारी रहने पर बल दिया।
ईरान और कतर दो ऐसे देश हैं जिनके मध्य हमेशा मित्रतापूर्ण संबंध रहे हैं और उनमें कम ही उतार- चढ़ाव देखने को मिला है। दोनों देशों के मित्रतापूर्ण संबंध एक दूसरे को समझने के सकारात्मक परिणाम हैं। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!
फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें