आईआरजीसी ने तस्करी करने वाले दो जहाज़ों को पकड़ा
Sep १५, २०२३ १२:२३ Asia/Kolkata
आईआरजीसी की नौसेना ने फ़ार्स की खाड़ी से अवैध रूप से तेल की तस्करी करने वाले दो जहाज़ों को ज़ब्त कर लिया है।
ईरान प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, आईआरजीसी की नौसेना के डिप्टी कमांडर ने दो विदेशी तेल टैंकरों को ज़ब्त करने की घोषणा की है जिनमें अवैध रूप से 15 लाख लीटर तेल की तस्करी की जा रही थी।
रिपोर्ट के मुताबिक, एडमिरल मुहम्मद शरीफ शेर अली ने कहा कि पनामा और तंजानिया के झंडे वाले दो जहाज़ों को आईआरजीसी की नौसैनिक ने तेल तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए ज़ब्त कर लिया है जबकि दोनों जहाज़ों पर 37 कर्मीदल थे जिन्हें कानूनी कार्रवाई के लिए अधिकारियों को सौंप दिया गया है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
टैग्स