ईरान ने यूरोपीय संघ और यूरोपीय ट्रॉइका को सचेत कर दिया
इस्लामी गणतंत्र ईरान ने यूरोपीय संघ और यूरोपीय ट्रॉइका को, प्रतिबद्धताओं को तोड़ने और वादों का उल्लंघन करने के परिणामों के बारे में कड़ी चेतावनी दी है जिसमें तीन यूरोपीय देश, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी शामिल हैं।
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्रालय ने यूरोपीय ट्रॉइका और यूरोपीय संघ के उस बयान पर कड़ा संज्ञान लिया है, जिसमें घोषणा की गई है कि ईरान के मिसाइल कार्यक्रम से संबंधित प्रतिबंध अवधि समाप्त होने के बाद भी जारी रहेंगे।
इस बयान के जवाब में, ईरान के विदेश मंत्रालय ने उत्तेजक और तनाव पैदा करने वाली कार्रवाइयों के परिणामों के प्रति चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी कोई भी कार्रवाई न केवल द्विपक्षीय संबंधों को जटिल बनाएगी बल्कि प्रतिबंध हटाने पर बातचीत सहित द्विपक्षीय संबंधों को भी कमज़ोर और प्रभावित करेगी।
ईरान के विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि यूरोपीय संघ और तीन यूरोपीय देशों द्वारा इस्लामी गणतंत्र ईरान के समग्र परमाणु समझौते के संबंध में अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन न करने का निर्णय अवैध है और जेसीपीओए और सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2231 का उल्लंघन है।
ज्ञात रहे कि समग्र परमाणु समझौते से अमेरिका की वापसी और क्रूर प्रतिबंध लगाने के जवाब में इस्लामी गणतंत्र ईरान ने जेसीपीओए के अनुच्छेद संख्या 26 और 36 के तहत जवाबी कदम उठाए और उसकी यह कार्यवाही जेसीपीओए के प्रावधानों के अनुरूप हैं। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए