तस्नीम न्यूज़ सहित कई संस्थाओं और लोगों पर पश्चिम के ताज़ा प्रतिबंध
ईरान के आंतरिक मामलों में अपने शत्रुतापूर्ण और हस्तक्षेपपूर्ण रुख़ को जारी रखते हुए, यूरोपीय संघ ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर तेहरान के ख़िलाफ़ प्रतिबंधों के 10वें पैकेज का एलान कर दिया।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार इन प्रतिबंधों की लिस्ट में जिसकी एक प्रति यूरोपीय संघ की वेबसाइट पर जारी की गयी, इमाम अली केंद्रीय सुरक्षा मुख्यालय के उप कमांडर-इन-चीफ़ ग़ुलाम हुसैन ग़ैब परवर, माज़ेंदरान प्रांत के नए पुलिस कमांडर हसन मफ़ख़मी शहरिस्तानी, फ़ार्स प्रांत के पुलिस कमांडर रेहाम बख्श हबीबी और फरदीस पेनिटेंटरी के प्रमुख सैयद जवाद तहामी को मानवाधिकार मुद्दों के बहाने शामिल किया गया है।
तस्नीम समाचार एजेंसी, सुप्रीम काउंसिल ऑफ साइबर स्पेस, सनंदज, ज़ाहेदान, इस्फ़हान और कचोई के सेंट्रल पेनिटेंटरीज़ को यूरोपीय संघ प्रतिबंध सूची में शामिल किया गया है।
इस रिपोर्ट के अनुसार, प्रतिबंधों की लिस्ट में शामिल व्यक्तियों और संस्थानों की संपत्तियां ज़ब्त कर ली गईं और यूरोपीय संघ की कंपनियों और नागरिकों को उनके साथ वित्तीय लेनदेन पर रोक दिया गया है जबकि यह लोग यूरोपीय संघ के सदस्य देशों की यात्रा भी नहीं कर सकते। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए