न्यूयॉर्क में ईरानी राष्ट्रपति की ज़ायोनी विरोधी यहूदी धर्मगुरुओं से मुलाक़ात
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i128408-न्यूयॉर्क_में_ईरानी_राष्ट्रपति_की_ज़ायोनी_विरोधी_यहूदी_धर्मगुरुओं_से_मुलाक़ात
ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सम्मेलन के इतर, ज़ायोनी विरोधी यहूदी धर्मगुरुओं से मुलाक़ात की।
(last modified 2023-09-21T00:17:30+00:00 )
Sep २१, २०२३ ०५:४४ Asia/Kolkata
  • न्यूयॉर्क में ईरानी राष्ट्रपति की ज़ायोनी विरोधी यहूदी धर्मगुरुओं से मुलाक़ात

ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सम्मेलन के इतर, ज़ायोनी विरोधी यहूदी धर्मगुरुओं से मुलाक़ात की।

ईरानी राष्ट्रपति ने बुधवार को नेतुरेई कर्ता धार्मिक समूह के रब्बियों से मुलाक़ात की, जो ज़ायोनीवाद का विरोध करते हैं।

इस मुलाक़ात में राष्ट्रपति रईसी ने कहाः ज़ायोनी यहूदी धर्म की छवि ख़राब करने का काम कर रहे हैं। हालांकि हमारा मानना है कि ज़ायोनीवाद और यहूदी धर्म में अंतर है।

उन्होंने कहाः हमें यहूदी धर्म और उसकी धार्मिक किताब तोरैत से कोई समस्या नहीं है, ईरान में यहूदी अपने धर्म के मुताबिक़ जीवन व्यतीत करने के लिए स्वतंत्र हैं। हां, हमें ज़ायोनीवाद से समस्या है।

ईरानी राष्ट्रपति का कहना था कि इस्लामी गणतंत्र लोगों के दमन का विरोध करता है, अब वह चाहे किसी भी धर्म के अनुयाईयों द्वारा हो। यही वजह है कि हम तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश को मुसलमान नहीं मानते हैं। दाइश ने जो ज़ुल्म किए हैं, उनका समर्थन कोई मुसलमान नहीं करेगा। msm