ईरान की नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधिमंडल का भारत दौरा
ईरान और भारत के रक्षा संस्थानों के बीच शैक्षिक और अनुसंधान सहयोग को बढ़ाने के लिए ईरानी सुप्रीम नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी (एसएनडीयू) का एक उच्च रैंकिंग प्रतिनिधिमंडल भारत के दौरे पर है।
एसएनडीयू के प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल डॉ. इस्माईल अहमदी मोक़द्दम के नेतृत्व में इस प्रतिनिधिमंडल ने, भारत के नेशनल डिफ़ेंस कॉलेज के अधिकारियों से मुलाक़ात की।
नेशनल डिफ़ेंस कॉलेज ऑफ़ इंडिया, वरिष्ठ रक्षा और सिविल सेवा अधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए दुनिया के प्रमुख संस्थानों में से एक है।
बैठक के दौरान, दोनों पक्षों ने कई विषयों पर चर्चा की और संयुक्त वैज्ञानिक और शैक्षिक अनुसंधान के संचालन के साथ-साथ छात्रों और फ़ेकल्टीज़ के आदान-प्रदान सहित संयुक्त हितों के मद्देनज़र, सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई।
एसएनडीयू प्रतिनिधिमंडल ने भारत के रणनीतिक अध्ययन केंद्र का भी दौरा किया, जहां अहमदी मोक़द्दम ने यूक्रेन युद्ध और अन्य वैश्विक मुद्दों पर एक भाषण भी दिया।
इसके अलावा, ईरानी प्रतिनिधिमंडल इंडियन एयरफ़ोर्स कॉलेज फ़ॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज़ का भी दौरा किया, जहां उन्होंने वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों और परस्पर सहयोग जैसे विषयों पर प्रोफ़ेसरों और छात्रों के साथ बातचीत की। msm