ईरान और इक्वाडोर के विदेशमंत्रियों की अहम मुलाक़ात, महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i128464-ईरान_और_इक्वाडोर_के_विदेशमंत्रियों_की_अहम_मुलाक़ात_महत्वपूर्ण_मुद्दों_पर_चर्चा
संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा के सत्र के दौरान ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने इक्वाडोर के विदेश मंत्री गुस्तावो मैनरिक से मुलाकात की और आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा की।
(last modified 2023-09-22T09:41:51+00:00 )
Sep २२, २०२३ १५:०८ Asia/Kolkata
  • ईरान और इक्वाडोर के विदेशमंत्रियों की अहम मुलाक़ात, महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा

संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा के सत्र के दौरान ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने इक्वाडोर के विदेश मंत्री गुस्तावो मैनरिक से मुलाकात की और आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा की।

इर्ना की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र की बैठक के दौरान इक्वाडोर के विदेश मंत्री गुस्तावो मैनरिक से मुलाकात में कहा कि लैटिन अमेरिकी देशों के साथ संबंध, इस्लामी गणतंत्र ईरान के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।

विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद में अस्थायी सदस्यता के लिए इक्वाडोर को बधाई भी दी।

ईरान के विदेश मंत्री ने इक्वाडोर के विदेश मंत्री से मुलाकात में कहा कि प्रतिबंधों के बावजूद हमने प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में काफी प्रगति की है और इक्वाडोर के साथ संबंधों के विकास में हमारे सामने कोई बाधा नहीं है। उनका कहना था कि द्विपक्षीय संबंधों को विकसित करने की जरूरत है और मिलकर एक रोडमैप पर काम करने की ज़रूरत है।

इक्वाडोर के विदेश मंत्री गुस्तावो मैनरिक ने अपने ईरानी समकक्ष के साथ अपनी बैठक पर खुशी व्यक्त की और कहा कि इक्वाडोर ऊर्जा, पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में ईरान के साथ काम करने और संबंधों को बढ़ावा देने के लिए इच्छुक है। उनका कहना था कि द्विपक्षीय बैठकें और परामर्श प्रक्रिया जारी रहेंगी। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करे