विदेशमंत्री की कई देशों के अधिकारियों से मुलाक़ात, अहम मुद्दों पर चर्चा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i128480-विदेशमंत्री_की_कई_देशों_के_अधिकारियों_से_मुलाक़ात_अहम_मुद्दों_पर_चर्चा
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर अपनी बैठकों का क्रम जारी रखते हुए कई देशों के विदेश मंत्रियों और अधिकारियों से भेंटवार्ता की।
(last modified 2023-09-23T02:09:47+00:00 )
Sep २३, २०२३ ०७:३८ Asia/Kolkata
  • विदेशमंत्री की कई देशों के अधिकारियों से मुलाक़ात, अहम मुद्दों पर चर्चा

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर अपनी बैठकों का क्रम जारी रखते हुए कई देशों के विदेश मंत्रियों और अधिकारियों से भेंटवार्ता की।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा के 78वें अधिवेशन के मौक़े पर अपने गहन राजनयिक परामर्श के बाद, विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने शुक्रवार की रात ब्राज़ील और नाइजर के विदेश मंत्रियों से भेंटवार्ता की।

विदेशमंत्री ने ईरान की सील संपत्ति के आज़ाद होने के बाद अपने दक्षिण कोरियाई समकक्ष पार्क जिन से भी मुलाक़ात की।

विदेशमंत्री अमीर अब्दुल्लाहियान की पार्क जिन से मुलाकात, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से  मुलाकात के बाद हुई।

ईरान के विदेश मंत्री संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा के 78वें अधिवेशन में भाग लेने के लिए न्यूयॉर्क के दौरे पर हैं। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करे