ईरान रूस का रणनीतिक साझेदार है, राष्ट्रपति पुतिन
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i128592-ईरान_रूस_का_रणनीतिक_साझेदार_है_राष्ट्रपति_पुतिन
ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी और उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन ने तेहरान और मास्को के संबंधों और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर विचार विमर्श किया है।
(last modified 2023-09-27T00:52:50+00:00 )
Sep २७, २०२३ ०६:२१ Asia/Kolkata
  • ईरान रूस का रणनीतिक साझेदार है, राष्ट्रपति पुतिन

ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी और उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन ने तेहरान और मास्को के संबंधों और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर विचार विमर्श किया है।

मंगलवार को टेलीफ़ोन पर होने वाली बातचीत में दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति को संतोषजनक बताया और पारगमन, परिवहन, ऊर्जा विनिमय और अंतर्राष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर परियोजना को पूरा करने के लिए संयुक्त समझौतों और परियोजनाओं के कार्यान्वयन में तेज़ी लाने पर बल दिया।

कैस्पियन सी तट के साथ 162 किलोमीटर का गलियारा भारत, ईरान, रूस, आज़रबाइजान और अन्य देशों को रेलवे और समुद्र के माध्यम से जोड़ता है और प्रमुख वैश्विक व्यापार मार्ग के रूप में स्वेज़ नहर को टक्कर दे सकता है।

उभरती अर्थव्यवस्थाओं के संगठन ब्रिक्स में ईरान की सदस्यता का समर्थन करने के लिए राष्ट्रपति रईसी ने राष्ट्रपति पुतिन का आभार जताया।

मंगलवार को हुई इस बातचीत में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार पिछले साल रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

ईरान को रूस का रणनीतिक साझेदार बताते हुए पुतिन ने रश्त-अस्तारा रेलवे परियोजना के तेज़ी से कार्यान्वयन की आशा व्यक्त की, जो आईएनएसटीसी का हिस्सा है और ईरान, आज़रबाइजान और रूस की रेलवे लाइनों को एक-दूसरे से जोड़ता है।

रूसी राष्ट्रपति का कहना था कि रेलवे परियोजना का तीन देशों के बीच व्यापार पर काफ़ी महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा। msm