ईरान के ड्रोन आरश ने दिखाई ताक़त, समुद्री टारगेट हुए तबाह
इस्लामी गणराज्य ईरान की सेना का ड्रोन सैनिक अभ्यास जारी है जिसके दौरान मंगलवार को आरश ड्रोन विमानों ने ज़मीन के साथ ही समुद्र में भी अपने लक्ष्यों को कामयाबी से ध्वस्त किया।
संयुक्त ड्रोन सैन्य अभ्यास के प्रवक्ता जनरल अमीर अलीरज़ा शैख़ ने बताया कि ड्रोन सैन्य अभ्यास में आर्टिफ़िशियल इंटैलीजेंस का सफलता के साथ इस्तेमाल किया गया।
उन्होंने बताया कि अभ्यास के इस चरण में लक्ष्यों का राडार से पता लगाया गया और उन्हें ड्रोन विमानों ने जो राडार की पहुंच से बाहर रहते हैं ध्वस्त कर दिया।
प्रवक्ता ने बताया कि इस अभ्यास में आरश नाम के ड्रोन विमान का बहुत विशेष रूप से इस्तेमाल किया गया है और इन ड्रोन विमानों ने बड़े पैमाने पर अपने लक्ष्यों को ध्वस्त किया है। उन्होंने कहा कि इस अभ्यास की सबसे ख़ास बात यह थी कि प्वाइंटेड निशानों को बड़े सटीक रूप से ध्वस्त किया गया।
प्रवक्ता ने बताया कि इस अभ्यास में अलग अलग छावनियों से बहुत सारे ड्रोन आसमान में उड़े और उन्होंने अभ्यास में हिस्सा लिया।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए