ईरान और यूएई वैश्विक अर्थव्यवस्था का केन्द्र बन सकते हैं, क़ालीबाफ़
ईरान के संसंद सभापति मोहम्मद बाक़िर क़ालीबाफ़ का कहना है कि तेहरान और अबूधाबी संयुक्त रूप से वैश्विक अर्थव्यस्था में उल्लेखनीय भूमिका निभा रहे हैं।
गुरुवार को अबूधाबी में संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन ज़ायद अल-नहयान से मुलाक़ात में क़ालीबाफ़ ने कहाः ईरान और अमीरात की भौगोलिक स्थिति के कारण, हम दुनिया के आर्थिक केन्द्र में बदल सकते हैं।
दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मज़बूत बनाने के उद्देश्य से ईरानी संसंद सभापति दो दिवसीय अबूधाबी की यात्रा पर हैं।
उन्होंने कहा कि उनकी यह यात्रा दर्शाती है कि इस्लामी गणतंत्र अपने पड़ोसी देश के साथ द्विपक्षी संबंधों के विस्तार में कितना गंभीर है।
क़ालीबाफ़ का कहना था कि हम भविष्य में अर्थव्यवस्था समेत सभी क्षेत्रों में सहयोग बड़ाने के लिए तैयार हैं। इस संबंध में दोनों देशों के बीच असीम संभावनाएं मौजूद हैं।
उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन ज़ायद अल-नहयान को तेहरान की औपचारिक यात्रा का निमंत्रण भी दिया। msm