फ़िलिस्तीन की स्थिति पश्चिम के दोहरे मापदंड का नतीजा हैः विदेशमंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i129018-फ़िलिस्तीन_की_स्थिति_पश्चिम_के_दोहरे_मापदंड_का_नतीजा_हैः_विदेशमंत्री
ईरान के विदेशमंत्री ने यूरोपीय संघ की विदेश नीति के आयुक्त जोसेफ़ बोरेल के साथ टेलीफोनी वार्ता में कहा है कि फिलिस्तीन की स्थिति पश्चिम के दोहरे मापदंड का परिणा है।
(last modified 2023-10-10T04:13:20+00:00 )
Oct १०, २०२३ ०७:५२ Asia/Kolkata
  • फ़िलिस्तीन की स्थिति पश्चिम के दोहरे मापदंड का नतीजा हैः विदेशमंत्री

ईरान के विदेशमंत्री ने यूरोपीय संघ की विदेश नीति के आयुक्त जोसेफ़ बोरेल के साथ टेलीफोनी वार्ता में कहा है कि फिलिस्तीन की स्थिति पश्चिम के दोहरे मापदंड का परिणा है।

विदेशमंत्री ने इस टेलीफोनी वार्ता में कहा कि अवैध अधिकृत फिलिस्तीन की वर्तमान स्थिति पश्चिम और यूरोप के दोहरे मापदंड का नतीजा है। विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुलाहियान ने सोमवार की रात को जोसेफ बोरेल के साथ टेलीफोनी वार्ता में फिलिस्तीन के हालिया परिवर्तनों के बारे में विचारों का आदान- प्रदान किया।

विदेशमंत्री ने हालिया महीनों में जायोनी शासन के अतिवादी प्रधानमंत्री नेतेनयाहू की अमानवीय कार्यवाहियों की ओर संकेत किया और फिलिस्तीनी संघर्षताओं की प्रतिक्रियाओं को नेतेनयाहू के अपराधों का परिणाम बताया।

इसी प्रकार विदेशमंत्री ने फिलिस्तीन के मज़लूम लोगों के खिलाफ जायोनी शासन के अपराधों पर पश्चिम की चुप्पी की आलोचना की और कहा अगर पश्चिम और यूरोप दोहरे मापदंड के बिना नेतेनयाहू के अपराधों को रोकते तो आज हम शायद फिलिस्तीन में इस स्थिति के साक्षी न होते।

इसी प्रकार विदेशमंत्री ने विश्व समुदाय द्वारा फिलिस्तीन के मज़लूम लोगों के समर्थन की आवश्यकता पर बल दिया। यूरोपीय संघ की विदेशनीति आयुक्त ने भी इस टेलीफोनी वार्ता में कहा कि हम नेतेनयाहू के व्यवहार की निंदा करते हैं परंतु इस समय शांति के बारे में सोचना चाहिये। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।