इस्राईल को हथियार देने से हालात ख़राब हो जाएंगे, ईरान की चेतावनी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i129372-इस्राईल_को_हथियार_देने_से_हालात_ख़राब_हो_जाएंगे_ईरान_की_चेतावनी
इस्लामी गणतंत्र ईरान के चीफ़ आफ़ आर्मी स्टाफ़ जनरल बाक़िरी ने तुर्किए के रक्षामंत्री से टेलीफ़ोनी वार्ता में कहा है कि ज़ायोनी शासन के लिए अमरीका का व्यापक समर्थन विशेषकर बड़ी मात्रा में हथियार और गोले बारूद भेजने से स्थिति और भी जटिल हो जाएगी।
(last modified 2023-10-21T04:46:40+00:00 )
Oct २१, २०२३ १०:१४ Asia/Kolkata
  • इस्राईल को हथियार देने से हालात ख़राब हो जाएंगे, ईरान की चेतावनी

इस्लामी गणतंत्र ईरान के चीफ़ आफ़ आर्मी स्टाफ़ जनरल बाक़िरी ने तुर्किए के रक्षामंत्री से टेलीफ़ोनी वार्ता में कहा है कि ज़ायोनी शासन के लिए अमरीका का व्यापक समर्थन विशेषकर बड़ी मात्रा में हथियार और गोले बारूद भेजने से स्थिति और भी जटिल हो जाएगी।

उन्होंने फ़िलिस्तीनी जनता के जनसंहार और मस्जिदुल अक़्सा के अनादार की बढ़ती कार्यवाहियों के संबंध में ज़ायोनी शासन के दुस्साहस की ओर इशारा किया और कहा कि ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के पाश्विक हमलों को रुकवाने और ग़ज़्ज़ा की निहित्थी जनता पर खाद्य पदार्थ और दवाएं पहुंचाने सहित मानवीय सहायता यथाशीघ्र पहुंचाई जाए।

ईरान के चीफ़ आफ़ आर्मी स्टाफ़ ने तुर्किए की सरकार से मांग की है कि वह ग़ज़्ज़ा की जनता पर इस्राईल के पाश्विक हमलों को रुकवाने के लिए सारे उपाय करे।

इस अवसर पर तुर्किए के रक्षामंत्री याशार गोलर ने तुर्किए द्वारा तनाव कम किए जाने और झड़पों को रुकवाने के लिए की गयी कार्यवाहियों की ओर इशारा किया और कहा कि उनका देश इस संबंध में अपने प्रयास जारी रखेगा। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।