सख्त और विनाशकारी प्रतिशोध जायोनियों की प्रतीक्षा में हैः इंटेलीजेन्स मंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i129384-सख्त_और_विनाशकारी_प्रतिशोध_जायोनियों_की_प्रतीक्षा_में_हैः_इंटेलीजेन्स_मंत्री
ईरान के इंटेलीजेन्स मंत्री ने कहा है कि अमेरिका और जायोनी सरकार का समर्थन करने वाली सरकारों को जान लेना चाहिये कि दुनिया के आज़ाद, न्याप्रेमी और अत्याचार के खिलाफ लोगों का जवाब निरुत्तर नहीं रहेगा और उन्हें सख्त, विनाशकारी और बर्बाद करने वाले जवाब की प्रतीक्षा में रहना चाहिये।
(last modified 2023-10-21T09:58:39+00:00 )
Oct २१, २०२३ १५:२६ Asia/Kolkata
  • सख्त और विनाशकारी प्रतिशोध जायोनियों की प्रतीक्षा में हैः इंटेलीजेन्स मंत्री

ईरान के इंटेलीजेन्स मंत्री ने कहा है कि अमेरिका और जायोनी सरकार का समर्थन करने वाली सरकारों को जान लेना चाहिये कि दुनिया के आज़ाद, न्याप्रेमी और अत्याचार के खिलाफ लोगों का जवाब निरुत्तर नहीं रहेगा और उन्हें सख्त, विनाशकारी और बर्बाद करने वाले जवाब की प्रतीक्षा में रहना चाहिये।

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार हुज्जतुल इस्लाम सैयद इस्माईल खतीब ने गज्जा पट्टी में जायोनी सरकार द्वारा सामूहिक जनसंहार की भर्त्स्ना करते हुए कहा कि आज मानवाधिकारों की रक्षा का राग अलापने वालों की नज़रों के सामने फिलिस्तीनियों का नरसंहार किया जा रहा है और इस बात में कोई संदेह नहीं है कि यह अपराध मानव विरोधी अपराध के रूप में इतिहास में लिखा जायेगा और इस अपराध का नतीजा यह है कि पश्चिम एशिया में जायोनी सरकार के साथ क्षेत्र के दूसरे देशों को संबंध सामान्य बनाये जाने की प्रक्रिया सामान्य नहीं होगी।

इसी प्रकार उन्होंने कहा कि यद्यपि सरकारों ने अपनी जनता की इच्छाओं के विपरीप जायोनी सरकार से संबंधों को सामान्य बनाने और अमेरिकी प्रसन्नता हासिल करने की कोशिश की है पंरतु उन्हें जान लेना चाहिये कि यह समीकरण बदल गया है और व्यवहारिक रूप से उनके लिए इसका कोई लाभ नहीं है।

ईरान के इंटेलीजेन्स मंत्री ने अलअक्सा तूफान आप्रेशन को जटिलतम, प्रभावी और प्रतिरोध की साहसिक कार्यवाही का नाम दिया और कहा कि इस कार्यवाही ने जायोनी सरकार को वह नुकसान पहुंचाया है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।