फ़िलिस्तीन के संघर्षकर्ता गुटों की कार्यवाही अंतरराष्ट्रीय कानूनों के अनुसार हैः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i129402-फ़िलिस्तीन_के_संघर्षकर्ता_गुटों_की_कार्यवाही_अंतरराष्ट्रीय_कानूनों_के_अनुसार_हैः_ईरान
ईरान के विदेशमंत्री ने लग्ज़म्बर्ग के अपने समकक्ष से टेलीफोनी वार्ता में बल देकर कहा है कि अतिग्रहण के मुकाबले में फिलिस्तीन के संघर्षकर्ता गुटों की कार्यवाही अंतरराष्ट्रीय कानूनों के अनुसार है।
(last modified 2023-10-22T03:58:47+00:00 )
Oct २२, २०२३ ०९:२८ Asia/Kolkata
  • फ़िलिस्तीन के संघर्षकर्ता गुटों की कार्यवाही अंतरराष्ट्रीय कानूनों के अनुसार हैः ईरान

ईरान के विदेशमंत्री ने लग्ज़म्बर्ग के अपने समकक्ष से टेलीफोनी वार्ता में बल देकर कहा है कि अतिग्रहण के मुकाबले में फिलिस्तीन के संघर्षकर्ता गुटों की कार्यवाही अंतरराष्ट्रीय कानूनों के अनुसार है।

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने अपने लग्ज़म्बर्गी समकक्ष से टेलीफोनी वार्ता में कहा कि जायोनी सरकार द्वारा महिलाओं, बच्चों और आम नागरिकों को शहीद किया जाना, लाखों लोगों को बेघर करना, गज्ज़ा पट्टी में अस्पताल और एक गिरजाघर पर हमला, खाना, पानी, ईंधन और दवा न पहुंचने के लिए इस क्षेत्र का परिवेष्टन, राष्ट्रसंघ के प्रयास के बावजूद फिलिस्तीनी प्रतिरोध के मुकाबले में जायोनी सरकार की अक्षमता का सूचक है।

लम्ज़म्बर्ग के विदेशमंत्री ने भी इस टेलीफोनी वार्ता में कहा कि वह गज्जा पट्टी की दयनीय व संकटग्रस्त स्थिति से अवगत हैं और जल्द से जल्द लड़ाई व तनाव के समाप्त होने की उम्मीद करते हैं। इसी प्रकार उन्होंने राजनीति द्वारा समस्या के समाधान पर बल दिया।

लग्ज़म्बर्ग के विदेशमंत्री जीन असलबोर्न ने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान की सदैव रचनात्मक भूमिका क्षेत्र में शांति व सुरक्षा स्थापित होने का कारण बन सकती है।

इसी बीच ईरान के विदेशमंत्री ने ओमान के विदेशमंत्री से भी टेलीफोनी वार्ता करके फिलिस्तीनी जनता तक सहायता पहुंचाने में इस्लामी देशों के मध्य समन्वय पर बल दिया है।

विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने अपने ओमानी समकक्ष अलबू सईदी से शनिवार को टेलीफोनी वार्ता में फिलिस्तीन के लोगों विशेषकर महिलाओं और बच्चों की हत्या को तुरंत बंद दिये जाने, गज्जा पट्टी के परिवेष्टन को खत्म किये जाने और खाना, पानी, ईंधन, दवा और चिकित्सा सेवाओं को भेजे जाने के बारे में विचारों का आदान- प्रदान किया। इसी प्रकार ईरान और ओमान के विदेशमंत्रियों ने गज्जा पट्टी के लोगों के ज़बरदस्ती पलायन का विरोध किया।

ज्ञात रहे कि फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय की घोषणा के अनुसार कल शनिवार तक जायोनी सरकार के पाश्विक हमलों में शहीद होने वाले फिलिस्तीनियों की संख्या 4385 हो चुकी है जबकि इस्राईल के हमलों में घायल होने वाले फिलिस्तीनियों की संख्या 13 हज़ार से अधिक हो गयी है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।