ईरान, फ़िलिस्तीनियों का समर्थन जारी रखेगा, ईरानी विदेश मंत्री की दो टूक
ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने इस्राईल के हमलों को तुरंत रूप से रोके जाने की मांग करते हुए, पीड़ित फ़िलिस्तीनियों का समर्थन जारी रखने पर एक बार फिर बल दिया है।
सोमवार को हमास के प्रमुख इस्माइल हनिया और इस्लामी जिहादे आंदोलन के महासचिव ज़ियाद अल-नख़ला से टेलोफ़ीन पर बातचीत में ईरानी विदेश मंत्री ने कहा कि ग़ज़ा पर ज़ायोनी शासन के बर्बर महले तुरंत बंद होने चाहिए।
फ़िलिस्तीन प्रतिरोधी गुटों के नेताओं ने इस बातचीत में कहा कि दुश्मन, प्रतिरोधी संगठनों के प्रतिरोध के संकल्प को कमज़ोर नहीं कर सकेगा।
हनिया ने फ़िलिस्तीनी जनता के समर्थन के लिए ईरान का आभार जताते हुए कहा कि वास्तविकताओं को स्पष्ट करने के उद्देश्य से इस्लामी गणतंत्र ईरान की कूटनीति प्रभावशाली रही है।
उन्होंने कहा कि अमरीका द्वारा इस्राईल का अंधा समर्थन, सभी समस्याओं की असली जड़ है, जिसकी वजह से यह न्यू नाज़ी शासन, युद्ध अपराध कर रहा है।
हनिया का कहना था कि ग़ज़ा के पीड़ित और निहत्थे लोगों पर इस्राईल के क्रूर और बर्बर हमलों से साफ़ पता चलता है कि यह अवैध शासन, प्रतिरोधी लड़ाकों का सामना नहीं कर सकता और सिर्फ़ बच्चों और महिलाओं का नरसंहार कर सकता है। msm