ईरानी सैन्य अभ्यास आरंभ
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i129586-ईरानी_सैन्य_अभ्यास_आरंभ
ईरान की थल सेना का सैन्य अभ्यास इस्फ़हान के नस्राबाद क्षेत्र में आरंभ हो गया है।
(last modified 2023-10-27T05:10:33+00:00 )
Oct २७, २०२३ १०:०८ Asia/Kolkata
  • ईरानी सैन्य अभ्यास आरंभ

ईरान की थल सेना का सैन्य अभ्यास इस्फ़हान के नस्राबाद क्षेत्र में आरंभ हो गया है।

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार "इक्तेदार 1402" नामक सैन्य अभ्यास में बक्तरबंद गाड़ियां, मिसाइल, तोपखाने, हेलीकाप्टर, ड्रोन्स और दूसरे सैन्य संसाधन व उपकरण भाग ले रहे हैं।

इस दो दिवसीय सैन्य अभ्यास में दुश्मनों से मुकाबले में उत्पन्न चुनौतियों से निपटने का अभ्यास किया जायेगा। इसी प्रकार सैनिक विशेषज्ञ और सशस्त्र सेना के वरिष्ठ कमांडर इस सैन्य अभ्यास की निगरानी कर रहे हैं।

सैन्य अभ्यास के प्रवक्ता वरिष्ठ कमांडर करीम चेशक ने बताया है कि इस सैन्य अभ्यास की एक विशेषता यह है कि 200 से अधिक हेलीकाप्टर इसमें भाग ले रहे हैं। इसी प्रकार कमांडर चेशक ने बताया है कि इस सैन्य अभ्यास में देश के सात राज्य के सैनिक शामिल हैं।

ज्ञात रहे कि ईरानी अधिकारियों ने बारमबार कहा है कि परमाणु और सामूहिक विनाश के हथियारों का इस देश की रक्षा नीति में कोई स्थान नहीं है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।