विदेशमंत्री ने क़तरी शासक से मुलाकात की
ईरान के विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने कतर की राजधानी दोहा में इस देश के शासक से मुलाकात की है।
समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने कतर नरेश शैख तमीम बिन हमद आले सानी से दोहा में भेंटवार्ता की। प्राप्त समाचारों के अनुसार विदेशमंत्री ने गज्जा पट्टी के हालिया परिवर्तनों के बारे में विचार- विमर्श किया।
विदेशमंत्री इससे पहले सीरिया और लेबनान गये थे जहां उन्होंने इन देशों के नेताओं से गज्जा पट्टी के बारे में विचार- विमर्श किया था।
विदेशमंत्री इससे पहले राष्ट्रसंघ की महासभा में भाग लेने के न्यूयार्क भी गये थे जहां उन्होंने राष्ट्रसंघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरस सहित कई देशों के प्रतिनिधियों से भेंटवार्ता की थी। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए