हर प्रकार के हमले का मुंहतोड़ जवाब देंगेः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i129722-हर_प्रकार_के_हमले_का_मुंहतोड़_जवाब_देंगेः_ईरान
राष्ट्रसंघ में ईरानी राजदूत ने कहा है कि हर उस हमले का करारा जवाब देंगे जो ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा और उनके लोगों के हितों को खतरे में डालेगा।
(last modified 2023-10-31T07:13:53+00:00 )
Oct ३१, २०२३ १२:४२ Asia/Kolkata
  • हर प्रकार के हमले का मुंहतोड़ जवाब देंगेः ईरान

राष्ट्रसंघ में ईरानी राजदूत ने कहा है कि हर उस हमले का करारा जवाब देंगे जो ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा और उनके लोगों के हितों को खतरे में डालेगा।

समाचार एजेन्सी फार्स प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रसंघ में ईरानी राजदूत अमीर इरवानी ने कल रात को सुरक्षा परिषद में अपने भाषण के दौरान कहा कि खेद के साथ कहना पड़ता है कि सीरिया संकट के 12 वर्षों के बाद अब भी आतंकवाद सीरिया और क्षेत्र के लिए एक खतरे के रूप में बाकी है और उसकी गतिविधियों का केन्द्र वह क्षेत्र है जो सीरियाई सरकार के नियंत्रण से बाहर है।

उन्होंने कहा कि हम सीरिया के अतिग्रहित क्षेत्रों में आतंकवादी गतिविधियों से चिंतित हैं और सीरिया में अमेरिकी सैनिकों की गैर कानूनी उपस्थिति इस देश की असुरक्षा का स्रोत है और उससे सीरिया के अंदर और क्षेत्र में आतंकवादियों की सहायता के लिए भूमि प्रशस्त हो गयी है।

ईरानी राजदूत इरवानी ने कहा कि सीरिया की सरकार ने आधिकारिक तौर पर और बारमबार अमेरिका के हालिया हमलों पर आपत्ति जताई है और सुरक्षा परिषद से मांग की है कि वह इन अतिक्रमणों को बंद और अमेरिकी अतिग्रहण को समाप्त करवाये।

इसी प्रकार उन्होंने कहा कि आतंकवाद से मुकाबला सीरिया की राष्ट्रीय संप्रभुता और स्वाधीनता के सम्मान के साथ होनी चाहिये और किसी प्रकार उसका प्रयोग अंतरराष्ट्रीय सिद्धांतों व कानूनों के उल्लंघन के लिए नहीं होना चाहिये। उन्होंने कहा कि बड़े खेद की बात है कि सुरक्षा परिषद अब भी दोहरा मापदंड अपनाये हुए है और इस प्रकार के अपराधों की भर्त्सना से परहेज़ कर रही है।

उन्होंने कहा कि ईरान का मूल उद्देश्य क्षेत्र में तनाव को अधिक होने से रोकना है इसी कारण ईरान गज्जा पट्टी में फौरन युद्ध बंद होने और गज्जा पट्टी के लोगों के लिए मानवता प्रेमी सहायता पहुंचाये जाने का पक्षधर है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर ईरान के राष्ट्रीय हित या उसके लोगों के हितों को खतरे में डालने वाला कोई हमला होता है तो अंतरराष्ट्रीय कानूनों और राष्ट्रसंघ के घोषणा पत्र के अनुसार ईरान मुंहतोड़ जवाब देने में किसी प्रकार के संकोच से काम नहीं लेगा। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।