ईरान की सक्रिय कूटनीति, हमास प्रमुख से विदेशमंत्री की अहम मुलाक़ात
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i129760-ईरान_की_सक्रिय_कूटनीति_हमास_प्रमुख_से_विदेशमंत्री_की_अहम_मुलाक़ात
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने दोहा की अपनी यात्रा के दौरान फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास के प्रमुख इस्माईल हनिया से मुलाकात की और ग़ज़्ज़ा में नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों के क्रूर नरसंहार पर चर्चा की।
(last modified 2023-11-01T08:28:14+00:00 )
Nov ०१, २०२३ १३:५५ Asia/Kolkata
  • ईरान की सक्रिय कूटनीति, हमास प्रमुख से विदेशमंत्री की अहम मुलाक़ात

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने दोहा की अपनी यात्रा के दौरान फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास के प्रमुख इस्माईल हनिया से मुलाकात की और ग़ज़्ज़ा में नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों के क्रूर नरसंहार पर चर्चा की।

विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने क़तर में अपनी कूटनीति जारी रखते हुए फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास के प्रमुख इस्माईल हनियाह से मुलाकात में गज़्ज़ा में ज़ायोनी शासन के पाश्विक हमलों और नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों के क्रूर नरसंहार के मुद्दे पर विचार विमर्श किया।

इस मुलाक़ात में दोनों नेताओं ने ग़ज़्ज़ा के म़जलूम फ़िलिस्तीनियों के रक्तपात को रोकने के लिए समाधान खोजने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया।

ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि फ़िलिस्तीन का समर्थन करना एक धार्मिक, मानवीय और नैतिक कर्तव्य है और इस समय मुस्लिम उम्मा को अतीत की तुलना में मज़लूम फ़िलिस्तीनियों को दुनिया के सभी स्वतंत्रता प्रेमियों और जागृत विवेक के समर्थन की ज़रूरत है।

उनका कहना था कि स्वतंत्र लोगों को बर्बर ज़ायोनी आक्रमण के ख़िलाफ़ निर्दोष और मज़लूत फ़िलिस्तीनियों के साथ खड़ा होना चाहिए।

क़तर की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद, ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन अंकारा पहुंचे जहां उन्होंने ग़ज़्ज़ा के खिलाफ क्रूर ज़ायोनी हमलों के बारे में तुर्क अधिकारियों से बातचीत की। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।