हम ईरान के साथ युद्ध नहीं चाहतेः अमरीका
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i129786-हम_ईरान_के_साथ_युद्ध_नहीं_चाहतेः_अमरीका
संयुक्त राज्य अमरीका को शायद अब हक़ीक़त समझ में आने लगी है।
(last modified 2023-11-02T06:32:03+00:00 )
Nov ०२, २०२३ १२:०२ Asia/Kolkata
  • हम ईरान के साथ युद्ध नहीं चाहतेः अमरीका

संयुक्त राज्य अमरीका को शायद अब हक़ीक़त समझ में आने लगी है।

अमरीका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि उनका देश, ईरान के साथ किसी भी हालत में युद्ध नहीं चाहता। 

तसनीम समाचार एजेन्सी के अनुसार मैथ्यू मिलर ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही कि अमरीका, ईरान के साथ युद्ध का इच्छुक नहीं है।  मिलर का कहना था कि हमने यह बात स्पष्ट कर दी है कि हम ईरान के साथ किसी भी सूरत में युद्ध नहीं चाहते हैं।  इसी के साथ अमरीकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हमारे विदेशमंत्री कह चुके हैं कि हम, क्षेत्र में अपने हितों और सैनिकों की रक्षा करेंगे। 

दूसरी ओर ईरान के विदेशमंत्री ने बताया है कि अमरीका और कुछ पक्षों ने हमें संदेश भिजवाए हैं जिनमें कहा गया है कि आप संयम से काम लीजिए और हम युद्ध नहीं चाहते। 

अमीर हुसैन अब्दुल्लाहियान ने न्यूयार्क टाइम्स को दिये अपने साक्षात्कार मे कहा है कि अमरीका के कुछ माध्यमों से हमतक संदेश भिजवाया है कि हम युद्ध नहीं चाहते लेकिन व्यवहारिक रूप में वह युद्ध में ज़ायोनी शासन के साथ दिखाई दे रहा है।  उनका कहना था कि अमरीका की ओर से इस्राईल का आर्थिक और सैन्य समर्थन बताता है कि इस तरह से वह युद्ध के लिए अवैध ज़ायोनी शासन को प्रेरित कर रहा है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।