विश्व साम्राज्यवाद से संघर्ष का दिनः पूरे ईरान में प्रदर्शन शुरू
ईरान में 4 नवम्बर को विश्व साम्राज्यवाद से संघर्ष और स्कूली छात्रों का दिन मनाया जाता है। इस उपलक्ष्य में देश भर में कार्यक्रम शुरू हो गए हैं।
इस बार कार्यक्रमों का नारा है नई विश्व व्यवस्था महात्वाकांक्षी नस्ल की मदद से। राजधानी तेहरान और देश के 1200 से अधिक शहरों में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
4 नवम्बर 1979 को ईरानी छात्रों ने तेहरान में अमरीकी दूतावास पर जो ईरान के ख़िलाफ़ भयानक साज़िशों और बग़ावत का केन्द्र बन गया था क़ब्ज़ा कर लिया था।
उस समय पूरी दुनिया में अमरीका की भारी बदनामी हुई थी क्योंकि अमरीका दूतावास के भीतर से पकड़े गए अपने जासूसों को ताक़त के बल पर छुड़ा नहीं पाया।
ईरान की जनता इस्लामी क्रांति आने के बाद से लगातार संघर्ष कर रही है और उसने अपने संघर्ष से बार बार अमरीका को मात दी है।
ईरान ने इसके साथ ही इलाक़े में रेज़िस्टेंस फ़्रंट बना दिया है जो अमरीका और इस्राईल की विस्तारवादी नीतियों के मुक़ाबले में डटा हुआ है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए