हमास के नेता इस्माइल हनिया की सुप्रीम लीडर से मुलाक़ात
हमास के एक सीनियर नेता का कहना है कि हालिया दिनों में हमास के नेता इस्माइल हनिया ने ईरान के सुप्रीम लीडर से मुलाक़ात के लिए तेहरान की यात्रा की थी।
लेबनान में हमास के सीनियर नेता ओसामा हमदान ने शनिवार को बताया कि हनिया ने कुछ ही दिन पहले तेहरान की यात्रा की थी, जहां उन्होंने सुप्रीम लीडर आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनई से मुलाक़ात की।
क़तर की राजधानी दोहा में रहने वाले हमास के नेता ने जून में भी तेहरान की यात्रा अपनी यात्रा के दौरान, ईरान के सुप्रीम लीडर से मुलाक़ात की थी।
लेकिन हमादान ने जिस मुलाक़ात की बात की है, वह ग़ज़ा युद्ध के दौरान बताई जा रही है, जिसमें अब तक 10,000 से ज़्यादा फ़िलिस्तीनी शहीद हो चुके हैं।
हमादान का कहना था कि फ़िलिस्तीन के इस्लामी आंदोलन को उस समर्थन पर गर्व है, जो प्रतिरोधी मोर्चे से उसे मिल रहा है।
ईरान, हमास का प्रमुख समर्थक है, लेकिन तेहरान ने कई बार यह स्पष्ट रूप से कहा है कि प्रतिरोधी संगठन अपनी नीतियों और सैन्य गतिविधियों में पूर्ण रूप से स्वतंत्र हैं। msm