सुरक्षा परिषद को तुरंत परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए कदम उठाना चाहियेः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i129910-सुरक्षा_परिषद_को_तुरंत_परमाणु_निरस्त्रीकरण_के_लिए_कदम_उठाना_चाहियेः_ईरान
विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा है कि राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद और परमाणु ऊर्जा की अंतरराष्ट्रीय एजेन्सी को चाहिये कि वे तुरंत और अविलंब जायोनी सरकार के परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए प्रयास करें।  
(last modified 2023-11-06T08:29:14+00:00 )
Nov ०६, २०२३ १३:५८ Asia/Kolkata
  • सुरक्षा परिषद को तुरंत परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए कदम उठाना चाहियेः ईरान

विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा है कि राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद और परमाणु ऊर्जा की अंतरराष्ट्रीय एजेन्सी को चाहिये कि वे तुरंत और अविलंब जायोनी सरकार के परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए प्रयास करें।  

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने जायोनी सरकार के एक मंत्री द्वारा गज्जा पट्टी के लोगों के खिलाफ परमाणु बम इस्तेमाल करने की प्रतिक्रिया में सोशल साइट पर अपने निजी पेज पर लिखा कि परमाणु हथियार इस्तेमाल करने पर आधारित इस्राईली मंत्री का बयान इस बात का सूचक है कि जायोनी सरकार प्रतिरोध के मुकाबले में पराजित हो चुकी है।

उन्होंने लिखा कि राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद और परमाणु ऊर्जा की अंतरराष्ट्रीय एजेन्सी को चाहिये कि वे इस वहशी और अपरथाइड सरकार के परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए तुरंत कदम उठायें, कल देर हो जायेगी और उसके नरसंहार की पूरी ज़िम्मेदारी वाइट हाउस पर आती है।

ज्ञात रहे कि नेतनयाहू के मंत्रीमंडल के एक मंत्री आमिखा इल्याहू ने कहा था कि गज्जा पट्टी के खिलाफ परमाणु बम का प्रयोग इस्राईल का विकल्प होना चाहिये और यह भी कहा था कि गज्जा पट्टी को ज़मीन पर नहीं होना चाहिये और उसे पूरी तरह तबाह करके हमें वहां कालोनी का निर्माण करना चाहिये।

इस्राईली मंत्री ने इसी प्रकार गज्जा पट्टी में हर प्रकार की मानवता प्रेमी सहायता भेजे जाने का विरोध किया। इसी प्रकार इस्राईल के अतिवादी मंत्री ने जायोनी कालोनियों के निर्माण का बचाव करते हुए कहा था कि जो भी फिलिस्तीन या हमास का ध्वज उठाये उसे ज़मीन से खत्म कर देना चाहिये। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।