ईरान के राष्ट्रपति ताजिकिस्तान रवाना
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i129974-ईरान_के_राष्ट्रपति_ताजिकिस्तान_रवाना
ईरान के राष्ट्रपति ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति के आधिकारिक निमंत्रण पर इस देश की राजधानी दोशंबे के लिए रवाना हो गये हैं।
(last modified 2023-11-08T05:48:18+00:00 )
Nov ०८, २०२३ ११:१७ Asia/Kolkata
  • ईरान के राष्ट्रपति ताजिकिस्तान रवाना

ईरान के राष्ट्रपति ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति के आधिकारिक निमंत्रण पर इस देश की राजधानी दोशंबे के लिए रवाना हो गये हैं।

राष्ट्रपति ने ताजिकिस्तान रवाना होने से पहले था कि पड़ोसी और मुसलमान देशों के साथ संबंधो में विस्तार ईरान की विदेश नीति है। राष्ट्रपति सैयद मोहम्मद इब्राहीम रईसी ने तेहरान के मेहराबाद हवाई अड्डे पर अपनी यात्रा के कार्यक्रम को बयान करते हुए कहा कि केन्द्रीय एशिया में वे देश हैं जिनमें ध्यान योग्य संभावनायें मौजूद हैं और इन देशों के साथ संबंध विस्तार ईरानी सरकार की कार्यसूची में शामिल है।

इसी प्रकार राष्ट्रपति ने कहा कि इको सम्मेलन में वार्ता का केन्द्रीय बिन्दु ग़ज़्ज़ा है क्योंकि दुनिया के समस्त लोग इस क्षेत्र के लोगों की स्थिति से चिंतित हैं। इसी प्रकार राष्ट्रपति ने कहा कि वे अपने ताजिक समकक्ष के आधिकारिक निमंत्रण पर दोशंबे जा रहे हैं और उनकी यात्रा राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों में मज़बूती का कारण बनेगी।

राष्ट्रपति ताजिकिस्तान के बाद उज़्बेकिस्तान भी जायेंगे जो इस समय इका का अध्यक्ष है।

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार ताजिकिस्तान में ईरानी राजदूत अली रज़ा हक़ीकियान ने राष्ट्रपति सैयद मोहम्मद इब्राहीम रईसी के कार्यक्रम के बारे में कहा कि तय है कि निकट भविष्य में दोशंबे में ईरान की व्यापारिक व आर्थिक प्रदर्शनी लगाई जायेगी और इसी प्रकार दोनों देशों का 16वां संयुक्त आर्थिक आयोग आयोजित होगा।

हकीकियान ने स्पष्ट किया कि इस यात्रा में दोनों देशों के राष्ट्राध्क्ष और मंत्री एक दूसरे से मुलाकात करेंगे और कुछ समझौतों पर हस्ताक्षर भी होंगे।

ज्ञात रहे कि इस्लामी गणतंत्र ईरान ताजिकिस्तान की स्वतंत्रता को मान्यता देने वाले पहले देशों में से हैं और ईरान वह पहला देश है जिसने अपना दूतावास इस देश की राजधानी दोशंबे में खोला था और ईरान की तरह किसी भी देश के संबंध ताजिकिस्तान से निकट नहीं हैं। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।