आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में सहयोग जारी रहेगाः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i13003-आतंकवाद_के_विरुद्ध_संघर्ष_में_सहयोग_जारी_रहेगाः_ईरान
अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा है कि आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में ईरान की ओर से सैन्य सलाहकारों की सेवाएं प्रदान करने का काम जारी रहेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ३०, २०१६ ०८:०३ Asia/Kolkata
  • आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में सहयोग जारी रहेगाः ईरान

अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा है कि आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में ईरान की ओर से सैन्य सलाहकारों की सेवाएं प्रदान करने का काम जारी रहेगा।

उप विदेशमंत्री ने सोमवार को इराक़ में जारी फ़ल्लूजा आपरेशन की ओर संकेत करते हुए कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में शांति की स्थापना के लिए आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में सहयोग को अति महत्वपूर्ण योगदान समझता है।

उन्होंने कहा कि यदि इराक़ और सीरिया में आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में ईरान का योगदान न होता तो मध्यपूर्व जैसे अति संवेदनशील क्षेत्र में कहीं पर भी शांति दिखाई न देती।

अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा कि शांति स्थापना के लिए सबसे महत्वपूर्ण कार्य क्षेत्र को आतंकवादियों से मुक्त कराना है। उन्होंने कहा कि खेद की बात है कि कुछ देश, खुलकर आतंकवादियों की सहायता कर रहे हैं।