ईरानी विदेश मंत्रीः अब जंग का दायरा बढ़ जाना तय है!
इस्लामी गणराज्य ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा कि ग़ज़ा पर इस्राईल के हमलों की लगातार बढ़ती शिद्दत को देखते हुए साफ़ हो गया है कि जंग का दायरा अब ज़रूर बढ़ जाएगा।
विदेश मंत्री अमीर अब्दुल्लाहियान ने अपने एक्स एकाउंट पर लिखा कि तेल अबीब के अपराधों के जारी रहने की गुंजाइश ख़त्म हो चुकी है।
उन्होंने आगे लिखा कि एक महीने से अधिक समय से जारी ग़ज़ा जंग में ज़ायोनी शासन का भयानक अपराधी चेहरा खुलकर सामने आया है।
ईरान बार बार कहता आ रहा है कि वो नहीं चाहता कि ग़ज़ा की लड़ाई का दायरा बढ़े लेकिन जिस तरह से इस्राईल ग़ज़ा में अपराधिक गतिविधियां जारी रखे हुए है उसे देखते हुए लगता है कि जंग का दायरा बढ़ना तय है।
इससे पहले भी हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा था कि इस्राईल के हाथों बच्चों और महिलाओं का क़त्ल जारी रहा तो क्षेत्र की रेज़िस्टेंस फ़ोर्सेज़ और जनता का सब्र समाप्त हो जाएगा।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए