फ़िलिस्तीनियों के जातीय सफाए का अमरीका कर रहा है समर्थनःकनआनी
अवैध ज़ायोनी शासन द्वारा फ़िलिस्तीनियों के जनसंहार के अमरीका की ओर से खुले समर्थन का ईरान ने कड़ा विरोध किया है।
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता कहते हैं कि अवैध ज़ायोनी शासन के समर्थन के कलंक का टीका अमरीका के माथे से कभी नहीं हट पाएगा।
नासिर कनआनी के अनुसार एसे में कि जब अवैध ज़ायोनी शासन निःसंकोच होकर फ़िलिस्तीनियों का जातीय सफाया कर रहा है, संयुक्त राज्य अमरीका उसका खुलकर समर्थन कर रहा है। सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने शुक्रवार की रात एक्स पर लिखा कि इस समय ग़ज़्ज़ा, मानवता के लिए उसके विवेक को परखने की परीक्षा है।
कनआनी लिखते हैं कि ग़ज़्ज़ा की वर्तमान स्थति और वहां से आने वाली तस्वीरों को देखकर कोई भी अंतरात्मा रखने वाला, ख़ामोश नहीं बैठ सकता। दो मिलयन से अधिक लोगों का परिवेष्टन, अस्पतालों पर लगातार बमबारी और फ़िलिस्तीनियों के जनसंहार को देखकर किसी इंसान का चुप रहना संभव ही नहीं है।
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने सवाल किया कि क्या दुनिया, संयुक्त राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद की ओर से किसी कार्यवाही की प्रतीक्षा में है? कनआनी के अनुसार अमरीकी वीटो और फ़िलिस्तीनियों के विरुद्ध किये जा रहे अत्याचारों पर ब्रिटेन तथा फ्रांस के ज़ायोनी शासन के खुले समर्थन के कारण इस अंतर्राष्ट्रीय संस्था में फ़िलिस्तीनियों के जातीय सफाए को रुकवाने की क्षमता ही नहीं है।
फ़िलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के हमलों में अबतक 11000 से अधिक फ़िलिस्तीनी शहीद हो चुके हैं जिनमें बहुत बड़ी संख्या बच्चों की है। ज़ायोनियों ने अबतक 4506 फ़िलिस्तीनी बच्चों को शहीद कर डाला।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए