ईरान के अधिकांश प्रस्ताव स्वीकार कर लिये गये हैं" विदेशमंत्रालय
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i130128-ईरान_के_अधिकांश_प्रस्ताव_स्वीकार_कर_लिये_गये_हैं_विदेशमंत्रालय
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि सऊदी अरब की राजधानी रियाज़ में इस्लामी सहयोग संगठन ओआईसी की आपात बैठक में ईरान के अधिकांश प्रस्तावों को स्वीकार कर लिया गया है।
(last modified 2023-11-12T08:41:00+00:00 )
Nov १२, २०२३ १४:१० Asia/Kolkata
  • ईरान के अधिकांश प्रस्ताव स्वीकार कर लिये गये हैं

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि सऊदी अरब की राजधानी रियाज़ में इस्लामी सहयोग संगठन ओआईसी की आपात बैठक में ईरान के अधिकांश प्रस्तावों को स्वीकार कर लिया गया है।

सऊदी अरब की मेज़बानी में कल रियाज़ में ओआईसी की आपात बैठक हुई जिसमें गज्जा में युद्ध विराम कराने और गज्जा पट्टी से संबंधित विषयों के बारे में विचारों का आदान- प्रदान किया गया और इस बैठक की समाप्ति पर एक संयुक्त बयान जारी किया गया।

इस संयुक्त बयान में गज्जा पट्टी के निर्दोष लोगों के खिलाफ जायोनी सरकार के पाश्विक हमलों के जारी रहने की भर्त्सना की गयी और इस क्षेत्र के परिवेष्टन को समाप्त करने और मानवता प्रेमी सहायताओं के भेजे जाने पर बल दिया गया।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि इस संयुक्त बयान में समस्त देशों का आह्वान किया गया है कि वे जायोनी सरकार को हथियारों का निर्यात न करें। इसी प्रकार रियाज में होने वाली ओआईसी की आपात बैठक की समाप्ति पर जारी होने वाले संयुक्त बयान में सुरक्षा परिषद का आह्वान किया गया है कि गज्जा में तुरंत युद्ध विराम कराने के लिए प्रयास करे और वह अस्पतालों को ध्वस्त होने से रोके।

इसी प्रकार संयुक्त बयान में गज्जा पट्टी के परिवेष्टन को समाप्त करने और मानवता प्रेमी सहायताओं के भेजे जाने पर भी बल दिया गया है। इसी प्रकार संयुक्त बयान में गज्जा पट्टी के लोगों को ज़बरदस्ती निकालने को रद्द किया गया है और साथ ही जायोनी सरकार की जेलों में बंद समस्त फिलिस्तीनी नागरिकों की आज़ादी पर बल दिया गया है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।